7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यUP: दिनदहाड़े व्यापारी को लूटा, FIR कराने पर दी 'सर तन से...

UP: दिनदहाड़े व्यापारी को लूटा, FIR कराने पर दी ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी

Published on

बांदा,

यूपी के बांदा में दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के दम पर एक व्यापारी को लूट लिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. व्यापारी के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए. जाते-जाते धमकी दे गए कि मामले की एफआईआर कराने पर ‘सर तन से जुदा’ कर दिया जाएगा.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और घायल व्यापारी को मेडिकल के लिए भेज दिया. मामला बबेरू कोतवाली कस्बे का है. यहां के रहने वाले व्यापारी विद्यामित्र गुप्ता ने बताया, “उनकी मेन चौराहे पर नमस्ते बटन स्टोर नाम से दुकान है. उनका बेटा दुकान में सामान ठीक कर रहा था. इस दौरान चार बदमाश चाकू और हथियार लेकर आए और रुपए की मांग करने लगे. विरोध करने पर बेटे के साथ बदमाशों ने मारपीट की.”

16 हजार रुपए लूटकर भागे बदमाश
इस दौरान बदमाशों ने दुकान से 16 हजार कैश लूट लिए. बेटे ने शोर मचाया, तो भीड़ इकट्ठा हो गई. इसके बाद बदमाशों ने एफआईआर कराने पर ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत करके कड़ी कार्यवाही की मांग की है.पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर व्यापारी को मेडिकल के लिए भेज दिया है. पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

मामले में DSP राकेश कुमार सिंह ने बताया, “14 अक्टूबर को बबेरू कस्बे में नमस्ते बटन स्टोर के मालिक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई. रंगदारी मांगते हुए 16 हजार रुपए बदमाश ले गए. इस मामले में बबेरू थाना में 2 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इनमें से दो नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.”

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...