11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यUP: चौथी क्लास के बच्चे के साथ सीनियर छात्रों ने किया उत्पीड़न,...

UP: चौथी क्लास के बच्चे के साथ सीनियर छात्रों ने किया उत्पीड़न, स्कूल के बाहर हंगामा

Published on

गोरखपुर,

यूपी के गोरखपुर में एक स्कूल की चौथी क्लास के बच्चे के साथ सीनियर छात्रों द्वारा उत्पीड़न के मामले ने तनाव का रूप ले लिया. छात्र के परिवार द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया. पुलिस के अनुसार, छात्र के पिता ने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के साथ स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. परिवार की शिकायत के आधार पर क्लास सात और आठ के आरोपी छात्रों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

शिकायत में कहा गया है कि छात्र पिछले 15-20 दिनों से सीनियर छात्रों के उत्पीड़न का शिकार हो रहा था. आरोप है कि छात्रों ने उसे धमकाया और इस बारे में किसी को भी न बताने की चेतावनी दी. डर के कारण छात्र ने स्कूल जाना बंद कर दिया और अंत में अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई.

घटना की जानकारी मिलते ही छात्र का परिवार शुक्रवार को स्कूल पहुंचा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. स्थिति को संभालने के लिए राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी.

स्कूल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं इस मामले को लेकर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच जारी है और आगे की कार्रवाई मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...