नई दिल्ली,
किसानों के खाते में अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भेजी चुकी है. किसान अब 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सितंबर महीने के किसी भी तारीख को ये किस्त जारी की जा सकती है. इस योजना के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये करके हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है.
21 लाख लोग अपात्र पाए गए हैं.
इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे 21 लाख लोग अपात्र पाए गए हैं. इनमें से कई को नोटिस भेजा जा चुका है. इन लोगों से अब तक के सभी किस्तों की वसूली की जा रही है. बाकी अन्य बचे हुए लोग को भी नोटिस भेजने की प्रकिया जारी है. हर किसान से 22-22 हजार रुपये की वसूली करनी है.
कहीं आप भी लिस्ट में शामिल नहीं हैं?
अगर आपने जल्द से जल्द भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया तो आपका नाम भी इस लिस्ट से बाहर हो सकता है. नियमों के मुताबिक अगर आप आयकर दाता है, सरकारी संस्था में काम करते हैं तो भी इस लिस्ट से आपका पत्ता कट जाएगा. आपका लाभार्थी सूची में है कि नहीं, इसके लिए आप पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के मुताबिक भारत सरकार से मिली लिस्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लाभार्थी किसानों की संख्या 2.85 करोड़ है. जांच के बाद से इनमें कुल 21 लाख किसान अपात्र पाए गए हैं. इस वक्त कुल वास्तविक किसानों की संख्या 2.65 करोड़ है. तकरीबन 1.71 करोड़ किसानों का सत्यापन पूरी तरह से हो चुका है. फिलहाल ई-केवाईसी की जांच होने के बाद किसानों की संख्या 1.70 करोड़ है.
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों में आएगी कमी
इस बार उन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि नहीं भेजी जाएगी, जो पोर्टल पर जाकर 9 सितंबर तक भूलेखों की जानकारी नही दे पाएंगे. फिलहाल सरकार द्वारा इसके सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. किसानों से 9 तारीख तक पोर्टल पर जाकर भूलेखों का अंकलन करने की अपील की गई है. बता दें सत्यापन की प्रकिया की वजह से इस बार पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या में ठीक-ठाक कमी आएगी.
