18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यCreta में सवार थे उपाध्याय ब्रदर्स, रास्ते में ऐसा हादसा हुआ 4...

Creta में सवार थे उपाध्याय ब्रदर्स, रास्ते में ऐसा हादसा हुआ 4 जिंदगियां उसी में कुचली गईं

Published on

जयपुर/राजसमंद

राजस्थान के राजसमंद जिले में गुरुवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे के बाद की तस्वीरें देखकर ही रौंगटे खड़े जाते हैं। उदयपुर से ब्यावर के रास्ते में क्रेटा कार पर एक पेट्रोल टैंकर के पलट गया और इसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। परिवार की दो महिला समेत चार लोग कार में ही मारे गए। यह हादसा इतना भीषण था कि कार टैंकर के नीचे आने से बुरी तरह पिचक गई और कार में सवार लोगों के शव भी हादसे में बुरी तरह पिचक गए। यह हादसा राजसमंद- गोमती फोरलेन पर मानसिंह का गुढ़ा गांव के समीप हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। इस दौरान मौके पर इस हादसे को जितने भी देखा, वह विचलित हो गया।

क्रेटा कार में सवार थे उपाध्याय ब्रदर्स
राजसमंद गोमती फोरलेन पर हुए इस भीषण हादसे ने हर किसी को विचलित कर दिया। पुलिस के अनुसार राजसमंद के केलवाड़ा निवासी उपाध्याय ब्रदर्स दीनबंधु उपाध्याय, पुरुषोत्तम उपाध्याय और पुरुषोत्तम की पत्नी रेणुका, मनसुख देवी क्रेटा कार से उदयपुर से ब्यावर जा रहे थे। इस दौरान मानसिंह का गुढ़ा गांव के समीप यह भीषण हादसा पेश आया। इस दौरान हादसे में पेट्रोल से भरा हुआ टैंकर उनकी कार पर आकर पलट गया। इस हादसे में कार सवार चारों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें दीनबंधु और पुरुषोत्तम सगे भाई थे। जबकि रेणुका पुरुषोत्तम की पत्नी और मनसुख उनकी मां थी।

ओवरटेक कर रहा था पेट्रोल का टैंकर, कार पर पलटा
जानकारी के अनुसार पेट्रोल का टैंकर ओवरटेक करते समय आगे जा रहा था। इस दौरान उसकी एक टैंकर से भिड़ंत हो गई। इसके बाद वह असंतुलित होकर पास में गुजर रही क्रेटा कार पर पलट गया। इसके बाद यह भीषण दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद राजसमंद के कलेक्टर डॉ भंवर लाल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां लोगों ने बताया कि पेट्रोल का टैंकर कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। उधर, पुलिस ने क्रेन मंगवा कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद जाकर यातायात सुचारू हो पाया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...