8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा, बिहार से NDA उम्मीदवार बनाए जाने पर किया...

राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा, बिहार से NDA उम्मीदवार बनाए जाने पर किया ये पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (RLM) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है. ऐसे में बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद कुशवाहा राज्यसभा का रुख करेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवरी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोकमोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार.

बता दें कि हालिया लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को बिहार की काराकाट सीट से हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने एनडीए की तरफ से काराकाट सीट से आरएलएम के टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि उनको करारी शिकस्त मिली थी. सीपीआई माले कैंडिडेट राजाराम सिंह कुशवाहा ने उन्हें बड़े अंतर से हराया था. भोजपुरी स्टार पवन सिंह दूसरे स्थान पर जबकि कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे थे.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...