3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यडिप्टी सीएम DNA विवाद के बीच उर्दू शायरी की एंट्री, अखिलेश यादव...

डिप्टी सीएम DNA विवाद के बीच उर्दू शायरी की एंट्री, अखिलेश यादव ने बृजेश पाठक को दी ‘चुप रहने’ की सलाह

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बीच डीएनए को लेकर जंग छिड़ी है। अब इस मामले में उर्दू की एंट्री भी हो गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक शेर के जरिये अखिलेश यादव पर तंज कसा है। इस पर पलटवार कर अखिलेश यादव उपमुख्यमंत्री को चुप रहने की नसीहत दे डाली है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी का बिना नाम लिए बृजेश पाठक से कहा कि उन्हें बुरा लग गया तो आप पर राजनीतिक बुलडोजर चलते देर नहीं लगेगी।

उधर अखिलेश यादव के एक्सवार में उर्दू शायरी का जिक्र करने के बाद यूपी की राजनीति एक बार फिर उर्दू के इर्द-गिर्द गर्म होती दिख रही है। वहीं जानकारों की माने तो अखिलेश यादव ने इस समय उर्दू का जिक्र करके मुद्दे को डायवर्ट करने की कोशिश की है।

बुलडोजर चलते देर नहीं लगेगी
दरअसल यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट के आखिर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक शायरी का जिक्र किया है। बृजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बिना नाम लिखे कहा कि ‘उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पे थी आइना साफ करता रहा।’

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की इस शायरी पर अब अखिलेश यादव ने पलटवार कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू की शायरी करके जो भाजपाई लोग अपने ही दल में जिसका अप्रत्यक्ष विरोध कर रहे हैं, उन्हें बुरा लग गया तो आप पर राजनीतिक बुलडोजर चलते देर नहीं लगेगी। इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सलाह दी कि उनकी सियासी सेहत के लिए एक सलाह उप रहें, चुप रहें।

उर्दू भाषा में प्रश्न पूछने और कार्यवाही का विरोध
राजनीतिक गलियारों में अखिलेश यादव के उर्दू का जिक्र करने के इस कदम को मामले को डायवर्ट करना माना जा रहा है। यह विवाद इसलिए और दिलचस्प हो जाता है, क्योंकि जानकारों की माने तो कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में उर्दू भाषा में प्रश्न पूछने और कार्यवाही में शामिल करने का विरोध किया था। इसके बाद उर्दू को लेकर खूब हंगामा और वार-पलटवार हुए थे।

अब जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक शेर के जरिये अखिलेश यादव पर हमला बोला है तो अखिलेश यादव ने उस शेर को उर्दू शायरी बताते हुए उर्दू विवाद को तूल देने की कोशिश की है। वहीं अब देखना यह होगा कि बीजेपी की ओर से इस टिप्पणी पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं, और क्या यह शायरी की जंग आगे और तेज होगी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...