15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यटूटेगा उर्मिला का MLC बनने का सपना! शिंदे ने उद्धव ठाकरे की...

टूटेगा उर्मिला का MLC बनने का सपना! शिंदे ने उद्धव ठाकरे की लिस्ट रद्द करने की सिफारिश की

Published on

मुंबई

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर के एमएलसी बनने का सपना अब टूटता नजर आ रहा है। दरअसल सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से विधान परिषद के लिए प्रस्तावित 12 विधायकों के नाम की सूची को वापस लेने का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद शिंदे-फडणवीस सरकार की ओर से नए सिरे से 12 नामों की सिफारिश की जाएगी।

सीएम रहते हुए उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल कोटे से विधान परिषद के लिए जिन 12 नामों की लिस्ट भेजी थी उनमें उर्मिला मातोंडकर का नाम भी शामिल था। उनके अलावा एनसीपी से एकनाथ खडगे का नाम भी लिस्ट में था। गवर्नर के पास लंबे समय से यह लिस्ट लंबित थी।

12 विधायकों की नई सूची राज्यपाल को भेजी जाएगी
जानकारी के अनुसार, शिंदे सरकार के अनुरोध को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। अब शिंदे सरकार की तरफ से कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर 12 नामों की नई सूची राज्यपाल को भेजी जाएगी। इसका मतलब यह है कि विधान परिषद के 12 सदस्यों के नाम शिंदे गुट और बीजेपी मिलकर तय करेंगे। इसके पहले तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार ने राज्यपाल को दो बार सूची भेजी थी, लेकिन राज्यपाल ने तकनीकी और कानूनी मुद्दों को उठाते हुए इसे मंजूरी प्रदान नहीं की थी। इस वजह से मामला अदालत तक पहुंच गया।

उद्धव ठाकरे की लिस्ट में थे ये नाम
शिवसेना- उर्मिला मातोंडकर, विजय करंजकर, नितिन बानुगड़े पाटिल और चंद्रकांत रघुवंशी
एनसीपी- एकनाथ खडगे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे और आनंद शिंदे
कांग्रेस- रजनीताई पाटिल, सचिन सावंत, अनिरुद्ध वांकर, मुजफ्फर हुसैन

राज्यपाल के पास जो नई लिस्ट भेजी जाएगी उसमें शिंदे-बीजेपी गुट के बीच बंटवारा होगा। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी को नौ सीटें मिलने की संभावना है जबकि शिंदे समूह को तीन सीटें मिल सकती हैं। खबर यह भी है कि शिंदे गुट ने चार सीटों की मांग की है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...