8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्ययूएस के उपराष्ट्रपति ने आगरा में देखा दुनिया का सातवां अजूबा, जहां...

यूएस के उपराष्ट्रपति ने आगरा में देखा दुनिया का सातवां अजूबा, जहां विदेशियों को देने होते हैं एक्स्ट्रा पैसे

Published on

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा पर है। यहां आकर उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर समेत जयपुर और आगरा के कुछ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया है। वहीं आज वह आगरा के ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी थे। बता दें, उनके आगरा आने से पहले यूपी सरकार ने आगरा शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ, पुरातत्व विभाग, भारतीय वायुसेना और पुलिस के अलावा एजेंसियों के साथ भी मीटिंग की गई थी। इसी के साथ बता दें, ताजमहल भारत का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला फेमस टूरिस्ट्स मॉन्यूमेंट्स है।

ताजमहल देखने कितने टूरिस्ट्स आते हैं
42 एकड़ जमीन पर बना ताजमहल 7 अजूबों में से एक है, जिसे भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे प्रसिद्ध मॉन्यूमेंट्स माना जाता है। हर साल देश- विदेश से टूरिस्ट ताजमहल का दीदार करने आते हैं। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, सालाना 8 मिलियन (80 लाख ) से अधिक लोग ताजमहल देखने आते हैं, यानी प्रति दिन लगभग 20,000 से 30,000 टूरिस्ट्स आते हैं।

ताजमहल में एंट्री करने का समय
ताजमहल सूर्योदय से 30 मिनट पहले खुलता है और सूर्यास्त से 30 मिनट पहले बंद हो जाता है। शुक्रवार को छोड़कर ताज महल आम तौर पर हर दिन सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक टूरिस्ट्स के लिए खुला रहता है। भारतीय टूरिस्ट को 50 रुपये और 1100 रुपये विदेशी टूरिस्ट को ताजमहल के अंदर जाने के लिए एंट्री फीस देनी होती है।

क्या है ताजमहल देखने की टिकट
वर्तमान में, भारतीय टूरिस्ट को 50 रुपए और विदेशी टूरिस्ट 1100 रुपए ताजमहल के अंदर जाने के लिए एंट्री फीस देनी होती है। ताजमहल के मुख्य गुंबद (Main Dome) तक पहुंचने के लिए 200 रुपए की टिकट लेनी होगी है। इसी के साथ बता दें, भारतीय टूरिस्ट से लिए जाने वाले 50 रुपए में से 40 रुपए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को और बाकी 10 रुपए आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) को जाते हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...