11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसीमा हैदर के पति सचिन के नाम का प्रयोग, अरुणाचल प्रदेश में...

सीमा हैदर के पति सचिन के नाम का प्रयोग, अरुणाचल प्रदेश में 100 करोड़ का फर्जीवाड़ा, दरभंगा से दो गिरफ्तार

Published on

दरभंगा,

अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी धन गबन किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले में चर्चित महिला सीमा हैदर के पति सचिन की तस्वीर और नाम का भी उपयोग किया गया है. इस मामले की जांच में अब पाकिस्तान से जुड़े तार भी सामने आ रहे हैं. वहीं, इस मामले में दरभंगा से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में इस फर्जीवाड़े को सिद्धि विनायक ट्रेडिंग नाम की एक फर्जी कंपनी के जरिए अंजाम दिया गया. कंपनी ने पहले 658 करोड़ रुपये के फर्जी GST इनवॉइस जारी करवाए और उसके आधार पर सरकार से 99.31 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड के रूप में हासिल कर लिए. ये पैसा फर्जी तरीके से कंपनी के सदस्यों ने गबन कर लिया.

इस घोटाले के तार बिहार के दरभंगा से जुड़े पाए गए. अरुणाचल पुलिस ने दरभंगा पुलिस की मदद से रैयाम थाना क्षेत्र से दो आरोपियों आशुतोष झा और विपिन कुमार झा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अरुणाचल प्रदेश ले जाया गया. बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान से भारत आई चर्चित महिला सीमा हैदर के पति सचिन की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है.

अब पुलिस पूरे मामले की जांच पाकिस्तान से जोड़कर करेगी. इसकी पुष्टि अरुणाचल प्रदेश से आए पुलिस जांच अधिकारी रणधीर कुमार झा ने भी की है. वहीं गिरफ्तार आरोपी विपिन कुमार झा मीडिया के तमाम सवालों से बचता रहा. हालांकि, विपिन ने माना कि उसने भी सुना है कि 99 करोड़ से ज्यादा के गबन का मामला है.

मामले में जांच अधिकारी ने कही ये बात
अरुणाचल प्रदेश से आए पुलिस जांच अधिकारी रणधीर कुमार झा ने बताया कि सिद्धि विनायक ट्रेडिंग नाम की एक फर्जी कंपनी बनाई गई. इसके बाद इस फर्जी कंपनी के नाम पर सबसे पहले जीएसटी के लिए 658 करोड़ का फर्जी इनवॉइस जारी किया गया. फिर इस इनवॉइस के एवज में टैक्स रिटर्न के रूप में सरकार से 99.31 करोड़ रुपये वापस ले लिए गए. कंपनी के सभी लोगों ने फर्जी तरीके से पैसे निकालकर सरकार का पैसा गबन कर लिया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान से भारत आई चर्चित महिला सीमा हैदर के पति सचिन की फोटो का भी इस्तेमाल किया गया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच पाकिस्तान से भी जोड़कर करेगी

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...