19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यUttar Pradesh: मेरठ में कोल्ड स्टोरेज की निर्माणाधीन छत गिरी, 7 मजदूरों...

Uttar Pradesh: मेरठ में कोल्ड स्टोरेज की निर्माणाधीन छत गिरी, 7 मजदूरों की मौत, 30 घायल

Published on

मेरठ, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के दौराला इलाके में शुक्रवार दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज में निर्माणाधीन छत के गिर जाने से कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 मजदूर घायल हो गए। मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 27 मजदूरों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

मेरठ जिला प्रशासन के अनुसार, जिन मजदूरों की मौत हुआ है, वे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रहने वाले थे। इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मेरठ जिला प्रशासन के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी गठित कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी है। NDRF को भी बुलाया गया है। अभी आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताR जा रही हैं । पुलिस के अनुसार, जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में लिंटर डाला जा रहा था, लेकिन अचानक लिंटर की शटरिंग गिर गई और पूरा मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरा। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी (JCB) मौके पर बुलाई गई हैं, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी हैं। मेरठ की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण समेत तमाम आला पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम जारी है।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...