3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यभजनलाल शर्मा को क्यों बनाया गया सीएम? महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में जेपी...

भजनलाल शर्मा को क्यों बनाया गया सीएम? महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में जेपी नड्डा ने बताई वजह

Published on

जयपुर:

जयपुर में आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित सशक्तिकरण सम्मेलन में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यों को भी सराहा। जेपी नड्डा ने अपने भाषण में कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिनसे कभी अहिल्याबाई होल्कर को भी दो-चार होना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘अहिल्याबाई जैसी ही कठिनाइयाँ आज पीएम मोदी के सामने हैं, और वे उन्हें दूर करने में जुटे हैं।’

भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे की वजह बताई
जेपी नड्डा ने यह भी स्पष्ट किया कि भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा, ‘भजनलाल शर्मा पीएम मोदी के विजन को जनता तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से लगे हैं। वे विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।’

‘2014 के बाद देश की किस्मत बदली है’
जेपी नड्डा ने 2014 के बाद देश में आए बदलावों पर जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति का तरीका ही बदल दिया है। उन्होंने ‘पॉलिटिक्स ऑफ अकाउंटेबिलिटी एंड रिस्पांसिबिलिटी’ की बात करते हुए बताया कि अब शासन में जवाबदेही और जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव
नड्डा ने मोदी सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज की सरकार सिर्फ बीमारियों का इलाज नहीं करती, बल्कि बीमारियों को होने से पहले ही रोकने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि 30 साल की उम्र में ही स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था शुरू की गई है। अब तक 29 करोड़ लोगों की ओरल कैंसर और 35 करोड़ लोगों की डायबिटीज की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 2.58 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित पाए गए।

स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 16 नए एम्स (AIIMS) और 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा, ‘पहले सरकारें डिग्री कॉलेज खोलने में भी हिचकिचाती थीं, लेकिन आज मेडिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक 63 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

‘अहिल्याबाई को इतिहास में दबाया गया, अब बीजेपी उन्हें सामने ला रही है’
जेपी नड्डा ने सवाल उठाया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर को इतने वर्षों तक इतिहास में उचित स्थान क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब उनके योगदान को महिलाओं और आम जनता के सामने ला रही है। “जिन्होंने अहिल्याबाई को दबाया, आज जनता ने उन्हें ही इतिहास के हाशिये पर पहुंचा दिया है।”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...