9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: पिथौरागढ़ में धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से रास्ता बंद,...

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से रास्ता बंद, पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

Published on

देहरादून/पिथौरागढ़

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। धारचूला आदि कैलाश यात्रा मार्ग मंगलवार को भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। मार्ग पर बड़ी चट्टान गिरने से कई घंटों तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

आज धारचूला आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर एलागाड़ के पास भारी भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टान रास्ते पर आ गई, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके साथ ही मानसरोवर यात्रा मार्ग भी अवरूद्ध हो गया। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए जा रहे और लौट रहे यात्री मार्ग में ही फंसे गए। वाहनों की आवाजाही भी थम गई और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रास्ते के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

BRO ने सड़क खोलने का काम शुरू किया
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन के अनुसार बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया। विशालकाय चट्टान गिरने के कारण बंद मार्ग को आज देर शाम तक खुलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित किया
धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर भारी चट्टान गिरा है। बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य जारी है। शाम तक सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

वहीं, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के हालात पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव स्वयं नजर रख रही हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और जब तक मार्ग पूरी तरह से बहाल न हो जाए, तब तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...