9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यवाराणसी: बेनियाबाग स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी आग से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट...

वाराणसी: बेनियाबाग स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी आग से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

Published on

वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनिया बाग इलाके में एक कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने की घटना के बाद से लोगों में डर जैसी स्थिति देखने को मिली।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम भी दमकल कर्मियों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन कॉम्प्लेक्स में मौजूद कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

सभी लोगों को सुरक्षित निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही धुएं का गुबार पूरे कॉम्प्लेक्स में फैल गया, जिससे कई लोग कुछ देर के लिए अंदर ही फंसे रह गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल पुलिस और फायर डिपार्टमेंट आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।

हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है। दमकल विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने दुकानों में बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं। सुरक्षा उपायों का पालन करें। इस घटना ने एक बार फिर से शहर में कॉमर्शियल भवनों की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...