26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराइजिंग राजस्थान पर वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र...

राइजिंग राजस्थान पर वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर बोलीं- हमारा अगला कदम क्या…

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘राजस्थान राइजिंग समिट का उद्घाटन किया। इस समिट में उद्योग जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राइजिंग राजस्थान को लेकर बड़ा बयान सामने है। उन्होंने कहा कि आज जो आयोजन देखने को मिला है, उसका फल आएगा और राजस्थान में इसका पूरा असर देखने को मिलेगा। राजे ने समिट के उद्घाटन के बाद मीडिया में यह बयान दिया।

वसुंधरा ने प्रार्थना की, अगले 4 सालों में राजस्थान फले फूल
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट में हिस्सा लेने आई थी। उन्होंने इस आयोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से राजस्थान को रंग बदलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करती हूं कि सब जल्दी से जल्दी जमीन पर आ जाए। अगले 4 सालों में राजस्थान को अच्छे से फलते फूलते देखने का मौका मिले। इसके चलते राजस्थान अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

हमने एक फाउंडेशन के रूप में इसे शुरू करने का काम किया है
समिट के आयोजन के बाद वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारा अगला कदम क्या हो सकता है। उस पर प्रधानमंत्री ने आज हमें एक खाका खींच कर दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है अभी शुरुआत है। हमने एक फाउंडेशन के रूप में इसे शुरू करने का काम किया है अगर इन कदमों पर हम चलते रहेंगे, तो राजस्थान निश्चित रूप से नहीं ऊंचाइयों को हासिल करेगा। इधर, राइजिंग राजस्थान को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत राज्य के मंत्रियों ने तारीफ की।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...