10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यगहलोत का मास्क पहने चरणामृत पीने का वीडियो वायरल, ट्रोलर्स बोले -...

गहलोत का मास्क पहने चरणामृत पीने का वीडियो वायरल, ट्रोलर्स बोले – ‘अंदाज़ बड़ा निराला है

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मास्क पहने पहने कथिततौर पर चरणामृत पीने का एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग राहुल गांधी के सबसे करीबी कांग्रेस नेता और हिंदू धर्म से जोड़कर गहलोत को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि गहलोत का कहना है कि कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है क्या? उन्होंने इस वीडियो से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा है कि ‘मुझे नहीं पता कि वो वीडियो कहां का है? मुझे ध्यान नहीं’। उन्होंने यह भी कहा है कि ‘ये लोग, जो काम नहीं करता वो षड़यंत्र करता है’।

ट्वीटर पर ट्रोलर्स पूछ रहे तरह तरह के सवाल
वायरल वीडियो में कथिततौर पर अशोक गहलोत को मास्क पहने पहने चरणामृत पीते बताया जा रहा है। ट्वीटर पर इस वीडियो को लेकर ट्रोलर्स गहलोत और कांग्रेस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर शर्लिन चौपड़ा ने लिखा है, ‘अशोक गहलोत जी का मास्क पहनकर चरणामृत लेने का अंदाज़ बड़ा निराला है! क्या इस मास्क में इनविज़िबल छेद होता है??? ऐसा अद्भुत मास्क कहाँ मिलता है???’ वहीं एक यूजर (@Kailash77580610) ने कटाक्ष करते हुए लिखा है कि , ‘बिना मास्क उतारे गहलोत साहब ने चरणामृत लेकर यह साबित कर दिया कि राहुल गांधी के बाद वही कांग्रेस अध्यक्ष के असल दावेदार हैं’।

वायरल वीडियो के सवाल पर मुख्यमंत्री का जवाब
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का वायरल वीडियो को लेकर बयान भी सामने आया है। इसमें वो कह रहे हैं कि ‘पता नहीं कहां-कहां से वीडियो लेकर आ जाते हैं, ये लोग। जो काम नहीं करता वो षड्यंत्र करता है। मुझे नहीं पता कि वो वीडियो कहां का है। मुझे ध्यान नहीं है। कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है क्या?’।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...