8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यहम कश्मीर कभी नहीं आएंगे…पिता-पुत्र समेत गुजरात के तीन लोगों की मौत,...

हम कश्मीर कभी नहीं आएंगे…पिता-पुत्र समेत गुजरात के तीन लोगों की मौत, महिलाओं ने बताई आंखोंं देखी

Published on

अहमदाबाद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में गुजरात के तीन लोग गोलीबारी का शिकार हुए हैं। मृतकों में भावनगर के रहने वाले पिता-पुत्र के साथ सूरत निवासी बैंककर्मी शामिल हैं। आतंकी हमले पर कथाकार माेरारी बापू ने दुख प्रकट किया है। मोरारी बापू जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस स्थान पर यह आतंकी हमला हुआ। वहां से 100 किलोमीटर की दूरी पर कथा कह रहे हैं। मोरारी बापू ने कहा कि आतंकी हमले में घायल लोगों श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह हमला निंदनीय है लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कहा कि सभी मृतक स्वर्ग से दिव्यलोक गए हैं। वह व्यास पीठ की तरफ से मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

पिता-पुत्र दोनों की मौत
पहलगाम हमले में भावनगर के रहने वाले यतीश परमार और उनके स्मित परमार की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार भावनगर के कालियाबीड़ नंदनवन सोसाइटी स्ट्रीट नंबर 7 में रहने वाले परिवार ने अपना मकान बेच दिया था। यतीश परमार पत्नी काजल परमार और बेटा स्मित परमार के साथ 16 अप्रैल को सुरेन्द्रनगर से जम्मू तवी के लिए ट्रेन में गए थे। वह मोरारी बापू का प्रवचन सुनने गए थे। मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में आतंकवादी हमले में पिता यतीश परमार और पुत्र स्मित परमार की मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से भावनगर में रहने वाले उनके परिजन शोक में हैं। यतीश परमार के साथ गुजरात से कुल 16 लोग जम्मू-कश्मीर गए थे। परमार के गए बाकी 12 लोग सुरक्षित हैं। इन सभी को मुंबई के रास्ते अहमदाबाद लगा जा रहा है।

तस्वीरें ले रहे थे तभी…
परमार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गई पुष्पा बेन ने आतंकी हमले के भयावह क्षण का वर्णन किया है। स्थानीय मीडिया से बातचीत में पुष्पाबेन ने बताया कि वह पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंची थीं और परिवार की तस्वीरें लेने में व्यस्त थीं। तभी अचानक गोलियां चलने लगी। पुष्पाबेन ने कहा, इससे पहले कि हम समझ पाते कि क्या हो रहा है, हमने देखा कि लोग हमारे सामने गिरने लगे। हम डर के मारे ज़मीन पर गिर पड़े। पुष्पा ने कहा सारा सामान छोड़कर जान बचाने के लिए भागे। हमने किसी चीज़ के बारे में नहीं सोचा। हम इतने डरे हुए थे, ऐसा लगा जैसे दुनिया वहीं खत्म हो गई हो।

गोलियां बरसा रहे थे आतंकी…
गुजरात से परमार परिवार के साथ गईं अस्मिताबेन वाघेला बताया कि दोपहर 2:30 बजे मिनी स्विट्जरलैंड गेट के पास लोगों पर दो हथियारबंद लोगों को गोली चलाते देखा। जब हम गेट पर पहुंचे, तो आतंकवादी बहुत करीब थे। हमने लोगों को गोलियां मारते देखा। हमने अपना सामान वहीं छोड़ दिया और भाग गए। हमले में घायल हुए बीनू भाई ने बताया कि मैंने जमीन पर लगभग एक दर्जन शव देखे। बंदूकधारी झाड़ियों के पीछे से अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे। यह पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल था। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों हमले को कभी नहीं भूल पाएंगे। एक अन्य महिला ने गुस्से में कहा कि हम कभी कश्मीर नहीं आएंगे।

आतंकी हमले में बैंककर्मी की मौत
पहलगाम आतंकी हमले में सूरत के एक युवक की मौत हुई है। शैलेष हिम्मत भाई कलठिया बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी कर रहे थे। उनकी तैनाती मुंबई में थी। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले एक साल से मुंबई रह रहा था। शैलेश सूरत से 12 साल पहले वडोदरा रहने चला गया था। शैलेष के माता-पिता सूरत में रहते थे। मां के निधन के पिता अमरेली के धुफनिया गांव रहने चले गए थे। जानकारी के अनुसार शैलेष चार बहनों में एक ही भाई थे। शैलेश की मौत के बाद पूरी सोसाइटी में गम का माहौल है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...