9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'अंडर गारमेंट्स खरीदने दिल्ली गए थे', CM सोरेन के भाई का अजब...

‘अंडर गारमेंट्स खरीदने दिल्ली गए थे’, CM सोरेन के भाई का अजब जवाब

Published on

रांची,

झारखंड में राजनीतिक हलचल जारी है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास मत तो जीत लिया है, लेकिन उनकी सीएम कुर्सी पर खतरा बना हुआ है. अब इस राजनीतिक हलचल पर हेमंत सोरेन के भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन ने अजीबोगरीब बयान दे दिया है. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि वे कुछ दिन पहले दिल्ली क्यों गए, इस पर उनका जवाब चौंकाने वाला रहा.

बसंत सोरेन ने पत्रकार के सवाल पर दो टूक कह दिया कि उनके अंडर गारमेंट्स कम पड़ गए थे, वे उन्हें लेने के लिए दिल्ली गए थे. जब सवाल पूछा गया क्या वह दिल्ली से अंडर गारमेंट्स लेते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मैं अंडर गारमेंट्स दिल्ली से खरीदता हूं.

अब जानकारी के लिए बता दें कि बसंत सोरेन को 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पेश होना था. असल में जिस खनन लीज मामले में हेमंत सोरेन फंसे थे, उसी मामले में उनके भाई से भी पूछताछ होनी थी. उन्हें 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट आना था. अब जब इसी से जुड़ा सवाल उनसे पत्रकारों ने पूछा तो ये अंडर गारमेंट्स वाला जवाब दे गए.

क्या है ये पूरा मामला?
यहां ये जानना भी जरूरी है कि खनन पट्टे के मामले में चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जांच के बाद अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी थी. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत को विधायक पद के लिए अयोग्य ठहराया था. बाद में विधायकों को बचाने की कवायद में रायपुर तक का सफर तय किया गया, कुछ समय के लिए रांची के सर्किट हाउस में भी रखा गया, नतीजा ये रहा कि विश्वास मत के दौरान सभी विधायक मौजूद रहे और एक बड़ी परीक्षा पास कर ली गई. झारखंड विधानसभा की बात करें तो सबसे बड़ी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं. मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदन में 26 विधायक हैं.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...