12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की टीएमसी से पूर्व मुस्लिम विधायक अराबुल इस्लाम...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की टीएमसी से पूर्व मुस्लिम विधायक अराबुल इस्लाम और शांतनु सेन सस्पेंड

Published on

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। पार्टी ने जिन नेताओं को सस्पेंड किया हैं उनमें अराबुल इस्लाम और शांतनु सेन शामिल हैं। पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। शांतनु सेन राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं तो वहीं दूसरी अराबुल हसन टीएमसी के मुस्लिम चेहरा थे। वह पूर्व में विधायक रह चुके हैं। दोनों नेताओं पर यह कार्रवाई सीएम ममता बनर्जी के चेतावनी के बाद हुई है।

क्या दोनों नेताओं पर गिरी गाज?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने शुक्रवार को दो नेताओं को निष्कासित किए जाने की जानकारी दी। पेशे से डॉक्टर और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के वफादार माने जाने वाले सेन ने कोलकाता कांड पुलिस की आलोचना की थी। तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक अराबुल इस्लाम पिछले काफी समय से पार्टी विधायक सौकत मोल्लाह के साथ झगड़ों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि इसीलिए दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

शांतनु सेन बोले, मुझे नहीं मिली सूचना
टीएमसी की इस कार्रवाई को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर महीने में कई अनुशासन समितियों का गठन किया था। पार्टी नेताओं को विभिन्न मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग नहीं जाने की चेतावनी दी थी। टीएमसी ने निकालने जाने पर शांतनु सेन की प्रतिक्रिया सामने आई है। शांतनु सेन ने कहा कि उन्हें सस्पेंड के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। सेन ने कहा कि मैं पार्टी का एक वफादार सिपाही रहा हूं। मैं दूसरों की तरह पार्टी बदलने वाला नहीं हूं और मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं। जब दूसरे लोग पार्टी से दूर भाग रहे थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...