11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबक्सर सीट के परिणाम को लेकर ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे?...

बक्सर सीट के परिणाम को लेकर ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे? अंदर नहीं रख पाए टिकट कटने का दर्द, जानें पूरी बात

Published on

सिवान

छठे चरण के मतदान से पूर्व एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में अपील करने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सिवान पहुंचे। जहां वे बिहार के चुनावी माहौल से लेकर अपने टिकट कटने जैसे मुद्दे पर एनबीटी से बातचीत की। अश्विनी चौबे ने कहा कि बक्सर से टिकट काटने को लेकर कुछ नेताओं ने साजिश की। जिसे वे समय रहते समझ नहीं सके। नतीजा उनके पीठ में खंजर मारा गया। उन्होंने कहा कि टिकट बांटने में कुछ नेताओं से थोड़ी गलती हुई, इसकी वजह से अभी कुछ जगहों पर संघर्ष है। इस बार एनडीए को 400 पार जाने से कोई नहीं रोक सकता।

बीजेपी के अंदर सब ठीक नहीं
उन्होंने भाजपा में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि आयातित माल ज्यादा हो और वह नेतृत्व शुरू कर दें तो स्वाभाविक है पार्टी की प्रकृति बिगड़ जाती है। आपातकाल का स्वर्ण जयंती आने वाला है। उन्होंने कहा कि जेपी आज अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि रात में जेपी ने अपने कमरे में मीटिंग बुलाई और लालू यादव को कमरे से बाहर निकाल दिया। छात्र आंदोलन के एक लाख पर्ची का उन्होंने अब तक हिसाब नहीं दिया है। ऐसे भ्रष्टाचारी नेताओं की वजह से जेपी जैसे सेनानी की बदनामी हुई।

अश्विनी चौबे का बयान
बक्सर से भाजपा उम्मीदवार सार्वजनिक रूप से यदि माफी मांगेंगे तो अश्विनी चौबे उनके पक्ष में बक्सर जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा आज युवा नेता जल्दी आगे बढ़ने के लिए परिक्रमा का रास्ता अपना रहे हैं जबकि उन्हें राम की तरह पराक्रमी बनना चहिए। अश्विनी चौबे की बातों में दर्द छलक उठा। उन्होंने पार्टी की कार्यशैली पर इशारों में ही सही सवाल खड़ा कर दिया। अश्विनी चौबे बक्सर से सांसद हैं। उन्होंने वहां से दो बार जीत हासिल की है। तीसरी बार उन्हें टिकट की उम्मीद थी। पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्टी ने जब बाकी उम्मीदवारों के टिकट नहीं काटे, तो चौबे जी का काटना जायज नहीं है। पार्टी बक्सर में संघर्ष कर रही है। इसका कारण चौबे जी का वहां से हटना बताया जा रहा है।

आनंद मिश्र मैदान में
उधर, बक्सर में आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने वाले आनंद मिश्रा की जय जयकार हो रही है। आनंद मिश्रा के समर्थन में युवा हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर अपना जनसंपर्क अभियान चला रखा है। आनंद मिश्रा लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील कर रहे हैं। उन्होंने चंदे के तौर पर लोगों से एक-एक रुपया जुटाया है। इतना ही नहीं लोगों ने दिल खोलकर उन्हें चंदा भी दिया है। कुल मिलाकर मिथिलेश तिवारी और आनंद मिश्रा में टक्कर बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अश्विनी चौबे के बक्सर से दूरी बनाने की वजह से इस सीट पर बीजेपी की हालत खास्ता है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...