10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले के बाद ओवैसी और एकनाथ शिंदे ने ऐसा क्या...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ओवैसी और एकनाथ शिंदे ने ऐसा क्या किया जिसकी खूब हो रही चर्चा?

Published on

श्रीनगर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश को पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई का इंतजार है। इसके लिए पूरा देश पीएम मोदी की अगुवाई वाल केंद्र सरकार के साथ खड़ा है लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिन AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने फैसलों से सभी का ध्यान खींचा है। ओवैसी ने न सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है बल्कि कड़े शब्दों में पाकिस्तान को उसकी औाकात दिखाने का काम किया है। महाराष्ट्र में एक सभा को संबाेधित करने ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान घड़ी के टाइम टेबल में न सिर्फ आधे घंटे पीछे हैं बल्कि उसी हालत ऐसी है वह भारत से आधी सदी पीछे हैं। ओवैसी ने पहलगाम हमले के बाद धर्म के नाम मारने को अस्वीकार्य करार देते हुए आतंकियों की तुलना कुत्तों से कर चुके हैं।

ओवैसी का सख्त पैगाम
23 अप्रैल, 2025: आतंकियों ने धर्म पूछकर मारे निर्दोष लोग, यह घटना उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक निंदनीय नरसंहार है।
24 अप्रैल, 2025: इस अटैक में शामिल रहे कुत्तों को सजा मिलनी चाहिए। जो लोग इनके आका हैं, हिंदुस्तान और कश्मीर में अमन नहीं चाहते उन्हें सबक सिखाना चाहिए। ये सब जुबानी नहीं हो एक्शन में दिखना चाहिए।
25 अप्रैल, 2025: हैदराबाद में जुमे की नमाज काली पट्‌टी बांधकर पढ़ी। दूसरे लोगों को काली पट्टी बांटी। शाम को सीएम रेवंत रेड्‌डी की अगुवाई वाली सर्वदलीय मार्च में भी भाग लिया।
28 अप्रैल, 2025: आतंकी चाहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद हो। ISI, ISIS आतंकी संगठनों की साजिश है, इनका मकसद एक है। युद्ध का फैसला सरकार को करने देना चाहिए।

ओवैसी कर रहे हैं बड़ा अटैक
ओवैसी ने अपने बयानों के जरिए न सिर्फ आतंकवादी हमले की निंदा की है बल्कि उन्होंने कहा है कि वह सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं। अपने बयानों में ओवैसी ने पाकिस्तान और ISIS दोनों एक जैसे बताते हुए लश्कर को पाकिस्तान की नाजायज औलाद कहा है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने PAK को फटकारते हुए कहा तुम्हारे मुल्क का बजट हमारे मुल्क के रक्षा बजट के बराबर भी नहीं है और तुम बात करते हो हमारे पास न्यूक्लियर बम है। ओवैसी के पाकिस्तान के खिलाफ कड़े रुख ने हिंदू-मुस्लिम के बीच गहतफहमी फैलने की आशंका को कम किया है। यही वजह है कि ओवैसी के साथ अन्य मुस्लिम नेताओं भी सरकार के साथ खड़े होकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।

फरिश्ते के परिवार के लिए बने ‘फरिश्ता’
ओवैसी की तरह की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी खूब तारीफ हो रही है। इसकी वजह है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद वह तुरंत श्रीनगर पहुंचे और वहां उन्होंने बतौर उप मुख्यमंत्री राज्य के फंसे हुए पर्यटकों को न सिर्फ रेस्क्यू करने में मदद की बल्कि उन्होंने इस आतंकी हमले में मारे गए इकलौते मुस्लिम की बहादुरी को सलाम किया। शिंदे देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने आदिल हुसैन शाह के परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाई है। आदिल हुसैन शाह की मौत बैसरन वैली में मारे गए 26 पर्यटकों के साथ हो गई थी। पर्यटकों ने बताया था कि घोड़े से बैसरन वैली ले जाने वाले आदिल ने आतंकी की गन छीनने की कोशिश की थी। इसके बाद आतंकी ने उसे गोली मार दी थी।

पांच लाख रुपये चेक पहुंचाया
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पर्यटकों के लिए अपनी जान देकर कश्मीरियत को बचाने वाले 20 साल के नौजवान आदिल के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता दी है। डिप्टी सीएम शिंदे ने परिवार से फोन पर बात भी की थी। शिंदे की तरफ ये चेक शिवसेना के कार्यकर्ताओं और सरहद संस्था की तरफ से दिया गया। शिंदे ने परिवार के जीर्ण-शीर्ण घर के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए सरकारी सहायता का भी वादा किया, इस कठिन समय में उनका समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...