14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यहरियाणा में ये क्या हो रहा? दूध लेने जा रहे 9वीं के...

हरियाणा में ये क्या हो रहा? दूध लेने जा रहे 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, हत्यारे की उम्र सुन चौंक जाएंगे

Published on

हिसार:

हरियाणा के हिसार जिले में गुरुवार को 9वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र दूध लेने के लिए गुरुवार की सुबह स्कूटी पर निकला था। जांच में पता चला है कि हत्या का आरोपी छात्र का क्लासमेट ही है। दीपांशु गुरुवार सुबह दूध लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर कैंट क्षेत्र गया था। इसी दौरान किसी ने उसे फोन करके सातरोड कैंट के पास रेलवे लाइन के नजदीक बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर एक सहपाठी ने उस पर गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दीपांशु को तुरंत जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपांशु के पिता प्रकाश सेना से रिटायर होने के बाद एसबीआई बैंक में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। मस्तनाथ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दीपांशु पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन इस साल उसका दाखिला आरपीएस हांसी में कराया गया था।

आरोपी भी है 9वीं का छात्र
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी भी नौंवी कक्षा का छात्र है, जो दीपांशु के साथ पढ़ता था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस ने बताया कि दीपांशु को उसके क्लासमेट ने गुरुवार को आर्मी कैंट में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में बुलाया था। वहां पहुंचते ही आरोपी ने उस पर गोलियां चला दीं। दीपांशु के पेट में दो गोलियां लगी। आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दीपांशु को जिंदल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...