10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यउप्र में क्या चल रहा है…. अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में...

उप्र में क्या चल रहा है…. अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में दामाद के साथ भागी सास, 9 मई को लड़की की शादी थी

Published on

गोंडा:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पहले दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे, फिर अचानक दोनों भाग गए। कई दिनों बाद दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। कुछ ऐसा ही मामला गोंडा जिले से भी सामने आया है। यहां भी दामाद के साथ सास भाग गई है। महिला के घरवालों ने पुलिस को शिकायत दी है। 9 मई को लड़की की बरात भी आनी थी।

गोंडा जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की शादी जिले के ही एक गांव की लड़की से तय हुई। सबकुछ ठीकठाक रहा तो परिजनों ने शादी की तारीख रख दी। उसके बाद लड़का लड़की के घरवालों से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। शुरू में तो लड़का लड़की से बातचीत किया, लेकिन धीरे-धीरे फिर युवक युवती से बात न करने की बजाय उसकी मां से बातचीत करने लगा। सास-दामाद में रोज घंटों-घंटों बातें होने लगीं। घरवालों ने अलीगढ़ की घटना से सबक लेते हुए लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी।

दूसरी जगह लड़की की शादी तय होने के बाद भी युवक सास से बातचीत करता रहा। तीन दिन पहले ही सास-दामाद भाग गए। पहले तो महिला के घरवालों ने खुद से काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं हुई तो उन्होंने खोड़ारे थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने युवक के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों ने अयोध्या के एक मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद दोनों बेंगलुरु भाग गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...