11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यदेश के लिए चाहे जो भी करना पड़े… पहलगाम हमले पर भड़के...

देश के लिए चाहे जो भी करना पड़े… पहलगाम हमले पर भड़के अखिलेश यादव बोले- आतंक के खिलाफ सब लोग एकजुट

Published on

लखनऊ:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है और हर ओर से केंद्र सरकार पर सख़्त कदम उठाने का दबाव बन रहा है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी ने इस हमले की निंदा की है और आतंकियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में पार्टी की ओर से राम गोपाल यादव हिस्सा लेंगे और सपा का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

अखिलेश बोले- कश्मीर के मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
अखिलेश यादव ने कि आतंकियों की मंशा घाटी के लोगों को डराने, उनका कारोबार खत्म करने और अशांति फैलाने की है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी दलों को एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भड़काऊ और टार्गेटेड कंटेंट पर सख़्ती से नज़र रखे और ज़रूरत पड़े तो कार्रवाई भी करे। सपा प्रमुख ने ‘अग्निवीर’ योजना को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि देश के युवा इस योजना के पक्ष में नहीं हैं। वे स्थायी और सुरक्षित नौकरी चाहते हैं, जिससे उनका भविष्य सुनिश्चित हो सके।

केंद्र सरकार को कठोर फैसले लेने की जरूरत- अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और उसके लिए जितना भी बजट खर्च करना पड़े, करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सरकार को अब तक लिए गए निर्णयों से भी अधिक कठोर फैसले लेने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन फैसलों का कड़ाई से पालन हो।

इस बयान के साथ सपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन साथ ही युवाओं और आम नागरिकों की चिंताओं को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...