11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यजब सलवार सूट में निकली ब्यूटीशियन तो घाघरा चुन्नी में कैसे मिला...

जब सलवार सूट में निकली ब्यूटीशियन तो घाघरा चुन्नी में कैसे मिला शव? CCTV फुटेज ने उलझाया

Published on

जोधपुर,

जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में बीते सप्ताह हुई ब्यूटीशियन अनीता चौधरी के मर्डर की गुत्थी उलझती ही जा रही है. दरअसल एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें अनीता एक ऑटो में जाकर बैठते हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान अनीता में सलवार-सूट पहना हुआ है, लेकिन जब उनका शव बरामद किया गया तो उन्होंने घाघरा-चुन्नी पहना हुआ था. इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में और उलझती हुई दिखाई दे रही है. अनीत 27 अक्टूबर को लापता हुई थीं और 30 अक्टूबर की शाम को उनका शव बरामद हुआ था.

अनीता चौधरी सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जबकि आरोपी गुल मोहम्मद की दुकान भी उसी टावर में थी, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान हो गई थी. 27 अक्टूबर को अनीता आखिरी बार अपने ब्यूटी पार्लर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसके बाद पति मनमोहन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सीसीटीवी फुटेज में अनीता को ऑटो में जाते देखा गया, जिसके ऑटो चालक ने पुलिस को गंगाना गांव पहुंचने की जानकारी दी.

गुल मोहम्मद तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
ब्यूटीशियन अनिता चौधरी प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करती थी. वो 27 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे पीले कलर की सलवार-सूट पहनकर एक ऑटो में जाते हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि बाद में उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह गंगाणा इलाके के बोरनाडा स्थित एक मकान तक गई थी. वहीं गुल मोहम्मद का घर था तो पुलिस को उस पर शक हुआ. पुलिस जब वो वहां पहुंची तो वो गायब थी. उसकी पत्नी आबिदा से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पहले तो उसने मना किया, लेकिन बाद में सख्ती से पूछे जाने पर उसने बताया कि अनीता की हत्या कर उसके शव को गड्ढे में गाढ़ दिया है. जिसके बाद 30 अक्टूबर की शाम को पुलिस ने अनीता चौधरी का शव छह टुकड़ों में बरामद किया. हालांकि पुलिस अबतक गुल मोहम्मद तक नहीं पहुंच सकी है.

अभी तक नहीं हुआ शव का पोस्टमार्टम
वहीं अनीता के परिजन न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और उन्होंने अबतक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है. उनकी मांग है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और ये नहीं पता चल जाता कि आखिर उसने अनीता को क्यों मारा, तब तक वो पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे. अनीता के शव को जोधपुर के एम्स की मोर्चरी में रखा गया है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...