8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजेडीयू का कौन बड़ा नेता BJP से मिलकर चिराग की पार्टी को...

जेडीयू का कौन बड़ा नेता BJP से मिलकर चिराग की पार्टी को खत्म करने में जुटा? पप्पू यादव के बयान से खलबली

Published on

पटना

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और खुद को कांग्रेस का समर्थक कहने वाली पप्पू यादव ने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी को समाप्त करने की तैयारी है। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर कहा कि इसके लिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मीडिया वाले मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए क्यों परेशान हैं? ये आंतरिक मामला है। हमारे नेता इस बात को तय करेंगे। मैं पूछता हूं बीजेपी का सीएम चेहरा कौन है?

हमारे गठबंधन मे कोई मार काट नहीं है। बीजेपी वाले जीतन मांझी और चिराग पासवान को परेशान करते रहते हैं। एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा बीजेपी की सहयोगी दलों के बिना कोई औकात नहीं है। ये दिन भर कांग्रेस और राहुल गांधी के नाम की माला जपते रहते हैं।नीतीश कुमार के बगैर बीजेपी की कोई औकात नहीं है ये शून्य पर चले जाएंगे। सबसे पहले बाला साहेब ठाकरे से बीजेपी पैदा हुई। वो नहीं होते तो यह पार्टी अस्तित्व में ही नहीं आती। हमारे यहां सीएम फाइनल है। चुनाव के बाद चुन लिया जायेगा।

SC/ST या ईबीसी से बनेगा बिहार का सीएम
चिराग पासवान की बिहार चुनाव में भूमिका निभाने पर पप्पू यादव ने कहा बिहार में अनूसूचित जाति, जनजाति और ईवीसी से मुख्यमंत्री बनेगा। चिराग पासवान को बीजेपी ने यूज किया है। हनुमान कहकर और उनके परिवार को भी तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जदयू के बड़े नेता बीजेपी से मिले हैं। चिराग की पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी एसी एसटी को देखना नहीं चाहती है। गुलाम बनाकर रखना चाहती है।

निशिकांत दुबे कार्रवाई क्यों नहीं हुई
पप्पू यादव ने बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे पर भी निशाना साधा। कहा ये लोग सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इनलोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। राहुल गांधी की ओर से देश से बाहर जाकर चुनाव प्रणाली और ईवीएम पर सवाल उठाने के मामले पर पप्पू यादव ने कहा नरेंद्र मोदी भी अमेरिका गये थे। अभिव्यक्ति की आजादी है और आप माइक बंद कर देंगे, लाठी चलाएंगे तो विदेश में भी भारत के लोग रहते हैं। हम अपना पक्ष तो रखेंगे ही।

ये राहुल प्रियंका का नाम ना लें तो इनका खाना नहीं पचेगा
सांसद ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। इनको राहुल गांधी से मिर्ची क्यों लगती है। दिलीप जायसवाल की ओर से ये कहने की कांग्रेस बिहार में झोला टांगने वाली पार्टी है। इसपर सांसद ने कहा कि बीजेपी दिलीप जायसवाल को सीएम बना देगी। ये अपनी चिंता करें कांग्रेस की नहीं। ये अगर राहुल और प्रियंका का नाम नहीं लें तो इनका खाना नहीं पचेगा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...