11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबद्रीनाथ हाईवे पर मलबा हटाते समय मजदूरों की ओर गिरा पहाड़ से...

बद्रीनाथ हाईवे पर मलबा हटाते समय मजदूरों की ओर गिरा पहाड़ से पत्थर, देखिए रोंगटे खड़ा देने वाला वीडियो

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे से मलबा हटा रहे मजदूरों की जान पर उस समय बन आई, जब पहाड़ से एक बड़ा पत्थर अचानक आ गिरा। मलबा हटाते समय मजदूरों के पीछे बड़ा पत्थर गिरता दिखाई दिया, तो वहां मौजूद लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। बद्रीनाथ हाईवे लगभग 48 घंटे से बंद है। बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा आने के कारण पैदल आवाज ही भी मुश्किल हो रही है। हालत यह हो गए हैं कि चमोली में मतदान के लिए गई हुई पोलिंग पार्टियों को भी हेलीकाप्टर द्वारा एयरलिफ्ट किया गया।

तीन हजार यात्री फंसे हुए हैं
बद्रीनाथ हाईवे नहीं खुलने के कारण यात्रियों ने दूसरे दिन भी वाहनों में और आसपास के होटल में रात गुजारी। गुरुवार को तीसरे दिन जब हाईवे को खोलने का काम चल रहा था, तो अचानक बड़े-बड़े बोल्डर आ गिरे। जोशीमठ चुंगीधार के पास चट्टान टूटने से मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया था। मंगलवार को हाईवे बंद होने के बाद बुधवार को भी हालत नहीं सुधरे। जिस कारण जोशीमठ और पीपलकोटी की ओर लगभग 3000 तीर्थ यात्री फंसे रहे। गुरुवार सुबह तक हाईवे खुलने की उम्मीद थी, लेकिन मलबा हटाने के दौरान हुई इस घटना ने मजदूरों को भी दहशत में डाल दिया है।

रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो
मलबा हटाने के काम का वीडियो बनाते लोग भी उसे समय दहशत में आ गए, जब उन्होंने भागते हुए मजदूरों के पीछे बड़ा पत्थर गिरते हुए देखा। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। बद्रीनाथ हाइवे पर मलबा हटाने के दौरान बोल्डर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। विशेषज्ञों के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश से चट्टानें कमजोर पड़ गई है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...