10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यपत्नी ने चाकू से पति को मार डाला... दस महीने पहले हुई...

पत्नी ने चाकू से पति को मार डाला… दस महीने पहले हुई थी शादी, किसी से मिलने भी नहीं देती थी!

Published on

कोटा,

कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना इलाके में पारिवारिक झगड़े में पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया. पेट में गंभीर घाव होने से पति खून से लथपथ हो गया. इसके बाद उसे एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत गई. युवक की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी. युवक के परिजनों ने महिला और उसके मायके वालों के खिलाफ थाने में शिकायत की है.

मृतक युवक के भाई शानू ने बताया कि शादी के बाद से ही शाहरुख अपनी ससुराल में रह रहा था. उसका दो महीने का बेटा है. उसकी पत्नी और सास नजमुन उसे घर पर नहीं आने देती थी. 8 नवंबर की शाम करीब 7 बजे शाहरुख घर पर आया. चेहरे से वह काफी उदास लग रहा था. उसने कहा कि दोपहर 4 बजे के करीब उसकी पत्नी नाजमीन और सास ने मिलकर पेट पर चाकू से हमला कर दिया. हॉस्पिटल ले जाने की बजाय पेट पर पट्टी बांध दी.

इसके बाद परिजन शाहरुख को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए और भर्ती कराया. शाहरुख का तभी से इलाज चल रहा था, ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन देर रात साढ़े 10 बजे उसकी मौत हो गई.

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
कोटा शहर के विज्ञाननगर थाना सीआई पुष्पेंद्र ने बताया कि 30 वर्षीय युवक शाहरुख विज्ञाननगर छत्रपुरा तालाब का रहने वाला था. वह लोडिंग ऑटो चलाता था. पारिवारिक झगड़े में पत्नी नाजमीन ने चाकू से हमला किया था. पिछले एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था. इस मामले की जांच की जा रही है. यह भी सामने आया है कि पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था. पति के द्वारा अपने परिवारजनों से मिलने जाने से पत्नी नाराज रहती थी. मृतक के परिजनों ने पत्नी और सास के खिलाफ शिकायत की है.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...