22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'पश्चिम बंगाल में बनाएंगे नई बाबरी मस्जिद...', TMC विधायक का ऐलान

‘पश्चिम बंगाल में बनाएंगे नई बाबरी मस्जिद…’, TMC विधायक का ऐलान

Published on

कोलकाता,

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल में नई बाबरी मस्जिद बनाए जाने का दावा किया है. हुमायूं कबीर ने कहा, मुर्शिदाबाद इलाके के बेलडांगा में नई बाबरी मस्जिद बनायी जाएगी. उन्होंने कहा, 6 दिसंबर 2025 से पहले ही बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, पश्चिम बंगाल में 34 प्रतिशत मुसलमान हैं. उनकी जो भावना है और उनकी जो पश्चिम बंगाल में सिर ऊंचा कर जीने की तमन्ना है, जो अधिकार हैं उसके लिए मैं यहां से एक प्रस्ताव रखना चाहता हूं. रुपयों का कोई अभाव नहीं होगा. यहां बेलडांगा में जितने मदरसे हैं. इसके अलावा बहरामपुर इलाके में जितने मदरसे हैं. सभी मदरसों के प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी को मिलाकर 100 या उससे कुछ ज्यादा लोगों की एक बाबरी मस्जिद ट्रस्ट बनाई जाएगी. इस ट्रस्ट की ओर से छह दिसंबर 2025 के भीतर इसी बेलड़ांगा इलाके में दो एकड़ ज़मीन में बाबरी मस्जिद की स्थापना करेंगे.

‘मैं करोड़ रुपए दान दूंगा’
उन्होंने कहा, बंगाल के मुसलमान सिर ऊंचा कर सारे देश को दिखाएंगे कि जिस बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था, उसकी मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में स्थापना की गई है. मैं खुद एक करोड़ रुपया दान करूंगा और मैं कहना चाहता हूं कि आने वाले छह दिसंबर 2025 तक यहीं बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा.

आम चुनाव में विवादों में रहे हुमायूं कबीर
बता दें कि हुमायूं कबीर मुस्लिम बहुल जिले मुर्शिदाबाद के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वे ममता बनर्जी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे हैं. उन्होंने पहली बार 2011 में रेजीनगर सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हाल ही में हुमायूं कबीर का एक बयान विवादों में रहा था. उन्होंने आम चुनाव के प्रचार में कहा था कि वह जीतने के बाद दो घंटे के भीतर बीजेपी समर्थकों को काटकर भागीरथी नदी में फेंक देंगे. उन्होंने मुर्शिदाबाद में हिंदुओं और मुसलमानों की जनसांख्यिकी पर भी सवाल उठाए और कहा, मुर्शिदाबाद की आबादी में 70% मुसलमान हैं.

इसके जवाब में बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था, मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काट देंगे और फेंक देंगे, भागीरथी में नहीं क्योंकि वह हमारी मां है, बल्कि हम तुम्हें जमीन में गाड़ देंगे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...