7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यचुन-चुनकर मारेंगे, कहने वाले अफसर पर कब कार्रवाई होगी योगी जी, सुल्‍तानपुर...

चुन-चुनकर मारेंगे, कहने वाले अफसर पर कब कार्रवाई होगी योगी जी, सुल्‍तानपुर विवाद में कूदे ओवैसी

Published on

सुल्‍तानपुर

सुल्‍तानपुर में विसर्जन शोभा यात्रा के बाद हुए विवाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) भी कूद पडे़ हैं। उन्‍होंने यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (yogi adityanath) पर हमला करते हुए सवाल पूछा है कि आरोपी पुलिसवालों पर सरकार कोई कार्रवाई करेगी या नहीं। ओवैसी ने इस पर अपना एक भाषण भी ट्वीट किया।

अपने ट्वीट में ओवैसी ने लिखा, ‘सुल्तानपुर हिंसा के बाद ‘मुसलमानों को चुन चुनकर क़त्ल’ करने की बात करने वाले पुलिस अफसर पर क्या @myogiadityanath सरकार कोई कार्रवाई करेगी? और कब करेगी?’ इस ट्वीट में उन्‍होंने अपना एक भाषण भी शेयर किया। ओवैसी का आरोप है कि इस मामले में केवल मुसलमानों पर मुकदमे किए गए। ओवैसी ने अपने भाषण में कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का ऑडियो भी सुनवाया।

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत इब्राहीमपुर गांव चार दिनों से चर्चा में है। यहां विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। इसमें चार FIR दर्ज हुई है, 32 लोग गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। इसके बाद महिलाएं सड़क पर आ गई। महिलाओं ने इंसाफ मांगते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा एक तरफा गोली मार दो, ऐसे भूखे मत मारो।

सोमवार को हुई थी घटना
बीते सोमवार की शाम इसी गांव में एक धार्मिक स्थल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव हुआ, आगजनी की घटना हो गई। जैसे-तैसे मामला थमा लेकिन दूसरा पक्ष रात के अंधेरे में फिर उग्र हो गया। कई घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। अंत में एक पक्ष के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज किए गए। सैकड़ों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ और कल 32 लोगों को जेल भेजा गया है।

क्षेत्र के सपा विधायक ताहिर खां ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ हुई है, घरों को जलाया गया है, घरों में लूटपाट की गई है, दुकानों के ताले तोड़े गए हैं आखिर ये लोग कौन थे? ये सुनियोजित साजिश थी। विधायक ताहिर ने कहा कि हमें लगता है थानाध्यक्ष बाकायदा मिला हुआ है।

‘थानाध्यक्ष के भड़काऊ भाषण के बाद खराब हुआ माहौल’
सपा विधायक ने आगे कहा कि थानाध्यक्ष ने जो असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए पारा बाजार में जो भड़काऊ भाषण दिया है। उनके भाषण देने के बाद माहौल खराब हुआ है। सच्चाई ये है कि थानाध्यक्ष की लापरवाही का ये नतीजा है। ताहिर खां ने कहा कि सरकार का ध्यान आकर्षित कराता हूं कि सरकार और DGP इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को तत्काल टर्मिनेट करें। या उसको सस्पेंड करें।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...