13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअयोध्या में किस इरादे से आए चीनी नागरिक? फर्जीवाड़े से बनवाया वीजा,...

अयोध्या में किस इरादे से आए चीनी नागरिक? फर्जीवाड़े से बनवाया वीजा, 7 के खिलाफ FIR, जांच शुरू

Published on

अयोध्या:

रामनगरी अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस से 3 संदिग्ध चीनी नागरिकों सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने वाराणसी के एक वकील की शिकायत के आधार पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जाली वीजा हासिल करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

अयोध्या में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वीजा हासिल करने का मामला सामने आया है। यहां नगर कोतवाली में पड़ोसी देश चीन के 3 नागरिकों समेत 7 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वाराणसी के एक वकील की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

वाराणसी में वकालत करने वाले अधिवक्ता राजेंद्र झा ने इस प्रकरण में दी गई तहरीर में बताया कि महोबोधी सोसाइटी ऑफ इंडिया ने उन्हें अपने अधिवक्ता के रूप में नामित किया है। 10 जनवरी को श्रावस्ती जिले के चाइना मंदिर से संबंधित एक मामले की पैरवी करने के लिए वकील वहां पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहां पर सोसाइटी के महासचिव और भिक्षु इंचार्ज सारनाथ पी सिवलीथेरो, भंते सुमित्रा नंदन, लखनऊ के इंचार्ज ज्ञानालोक ने जरूरी कागजात उपलब्ध कराए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ विदेशी भी फर्जी दस्तावेजों से वीजा हासिल कर बड़ा अपराध करने की फिराक में हैं।

इसके बाद मामले की जांच कराने पर पता चला कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर चीन के रहने वाले मैसिंग चियांग, यू मंडल, सरना समेत प्रदीप बौद्ध, गोविंद, यू लक्ष्मी राव, लाजपत राव (सभी के पते अज्ञात) ने वीजा हासिल किया है। इनमें से चीनी नागरिक कुछ साल पूर्व कोतवाली नगर के रिकाबगंज इलाके में रह चुके हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...