11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यअकेले में मिलने बुलाती थी महिला, पकड़ा गया हनी ट्रैप गैंग

अकेले में मिलने बुलाती थी महिला, पकड़ा गया हनी ट्रैप गैंग

Published on

बुलढाणा,

हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर लोगों से वसूली करने वाले गैंग का महाराष्ट्र में पर्दाफाश हुआ है. गैंग की महिला सदस्य फोन के जरिए लोगों को अपनी बातों में फंसाती थी और फिर मिलने के लिए बुलाती थी. महिला की बातों में फंसकर जब कोई उससे मिलता था, तो उस व्यक्ति की अश्लील वीडियो बनाकर पूरा गैंग ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ लेता था.

हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर का है. यहां एक शख्स की सोशल मीडिया के जरिए एक महिला से फोन पर बात चल रही थी. बातों-बातों में महिला ने युवक को मिलने के लिए बुलाया. महिला की बातों में फंस कर युवक महिला से मिलने पहुंच गया. तय जगह पर पहले से मौजूद महिला बिना कपड़ों के बैठे हुई मिली. महिला को इस हालत में देख युवक ने अपना संतुलन खो दिया और उसने भी अपने कपड़े उतार दिए.

जैसे ही युवक ने अपने कपड़े उतारे तभी अचानक से 5 लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने युवक का वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद सभी उससे एक लाख रुपये की मांग करने लगे. गैंग ने युवक को धमकी देते हुए कहा कि अगर एक लाख रुपये नहीं दिए तो वे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

धमकी के बावजूद युवक ने गैंग को पैसे देने से मना कर दिया. जिसके बाद गैंग के लोगों ने युवक को जमकर पीटा और उसकी जेब में रखे साढ़े पांच हजार रुपये भी निकाल लिए. युवक ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी बुलढाणा पुलिस को दी.युवक की शिकायत पर पुलिस ने तरंत एक्शन लेते हुए घटना के कुछ ही घंटों के बाद एक महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अब तक गैंग ने कितने लोगों को फंसाया है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...