12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य'महिलाओं को घर में त्रिशूल रखना चाहिए', बंगाल में BJP नेता की...

‘महिलाओं को घर में त्रिशूल रखना चाहिए’, बंगाल में BJP नेता की सलाह

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं. इसको लेकर अभी से राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच बीजेपी के एक नेता ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए हथियार उठाने तक की सलाह दे डाली. दरअसल, मंगलवार की रात बारानगर में देवी जगधात्री पूजा के दौरान पंडाल को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता राजू बनर्जी (राजू बंधोपाध्याय) ने यह बात कही.

बीजेपी नेता राजू बनर्जी ने राज्य की सभी बहनों और माताओं से आग्रह किया कि वे अपनी रक्षा के लिए त्रिशूल को अपने घरों में रखें. मंच पर खड़े होकर राजू ने कहा, “पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस बम और गोलियों का इस्तेमाल करेगी. आत्मरक्षा के लिए हमारे पास क्या होगा? अपनी रक्षा के लिए मां (दुर्गा) ने हमें त्रिशूल दिया है. सभी माताओं और बहनों त्रिशूल को घर पर ही रखना चाहिए, क्योंकि पश्चिम बंगाल में यही स्थिति है.”

गौरतलब है कि बंगाल में पिछले लंबे समय से लगातार खूनी संघर्ष के मामले सामने आ रहे हैं. जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इसको लेकर बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर निशाना साधती रही है. ममता बनर्जी ने हाल ही में प्रदेश में चुनाव से पहले हिंसा की आशंका जाहिर करते हुए विपक्ष पर माहौल बिगाड़ने की साजिश करने का आरोप भी लगाया है.

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...