11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यकाशी में योगी और अमित शाह की मुलाकात हुई, जानिए बंद कमरे...

काशी में योगी और अमित शाह की मुलाकात हुई, जानिए बंद कमरे में क्या बात हुई?

Published on

लखनऊ

काशी में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बैठक चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल मंगलवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, यहां कुछ देर पहले ही पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनपाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों बिहार के छपरा रवाना हो गए। छपरा से दोनों वापस वाराणसी लौटे और सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में दोनों नेता करीब ढाई घंटे रहे। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी पहुंचे। कुछ देर बैठक के बाद करीब 6 बजे दोनों नेता रवाना हो गए।

सर्किट हाउस में अमित शाह, योगी और पीयूष गोयल के बीच बंद कमरे में हुई बैठक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें सबसे ज्यादा फोकस वाराणसी के भविष्य के प्रोजैक्ट्स को लेकर रहा। बैठक में शामिल एक अफसर के अनुसार काशी में पूरे हो चुके या चल रहे प्रोजैक्ट पर कोई चर्चा नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र 2014 में बनने के बाद से ही काशी में करीब 315 बड़े प्रोजैट पूरे हो चुके हैं, वहीं 9625 करोड़ के 38 प्रोजैक्ट पर काम चल रहा है। मंगलवार की बैठक में चर्चा की गई कि कैसे काशी में और विकास कार्यों को लेकर क्या-क्या संभावनाएं हैं।

कयाास ये भी लग रहे हैं बैठक में गुजरात चुनाव पर भी चर्चा हुई। दरअसल गुजरात में यूपी खासकर पूर्वांचल से राेजगार की तलाश में गए लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। कई वहां बस चुके हैं। ऐसे में एक बड़ा वोट बैंक है जो सीधे-सीधे चुनाव को प्रभावित कर सकता है। रणनीति बनी कि पूर्वांचल से भी बीजेपी के नेता गुजरात चुनाव में जाएंगे और बताएंगे कि मोदी योगी शासन के दौरान प्रदेश में कितना बदलाव आ रहा है। यही नहीं यूपी में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी बीजेपी कार्यकर्ता के घर-घर दस्तक कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...