10.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यकांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा के पुख्ता...

कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शराबियों पर विशेष नजर

Published on

लखनऊ,

सावन का महीना आते ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके लिए राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मेरठ और वाराणसी जोन में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है.सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में 151 कंपनी पीएसी और 11 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती होगी. मेरठ वाराणसी कमिश्नरेट के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ 13 एडिशनल एसपी, 30 डिप्टी एसपी, 309 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर, 1250 कॉन्स्टेबल/हेड कॉन्स्टेबल और 132 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है.

एटीएस और एंटी सैबोटॉज टीम के साथ बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है. पूरे प्रदेश में 12356 किलोमीटर लंबे 840 कांवड़ मार्ग को चिह्नित किया गया है जहां 4556 शिवालय हैं जहां लोग जलाभिषेक करेंगे. 314 स्थानों पर सावन के मौके पर लगने वाले मेले के लिए भी सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

राज्य भर में 927 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. 1917 सेक्टर में 1195 पुलिस की QRT टीम तैनात रहेगी. कांवड़ यात्रा मार्ग के आसपास शराब और मीट की दुकानों, मीट के परिवहन और मृत जानवरों के लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए यातायात कर्मियों को ब्रेथ एनालाइजर दिया जाएगा ताकि नशे में गाड़ी चलाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा सके.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...