11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसरकार मेरी हत्या कराना चाहती है… सपा सांसद रामजीलाल सुमन बीजेपी पर...

सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है… सपा सांसद रामजीलाल सुमन बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, अलीगढ़ में हमले पर बवाल

Published on

आगरा

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन कहा कि बीजेपी उनकी हत्या करवाना चाहती है। तीन दिन पहले ही वे पुलिस, प्रशासन और खुफिया तंत्र को इसकी जानकारी दे चुके थे कि उन्हें बुलंदशहर जाना है, फिर भी उनके ऊपर जानलेवा हमला हो गया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हाथरस और अलीगढ़ जिले को भी दी गई थी। इसके बावजूद भी उनके ऊपर जानलेवा हमला हो गया। तथाकथित करणी सेना के लोग हमले के लिए घात लगाए बैठे थे। अलीगढ़ में सपा सांसद और उनके साथियों पर ईंट-पत्थर फेंके गए, टायरों से हमला किया गया। इसके साफ जाहिर होता है कि बीजेपी उनकी हत्या करवाना चाहती है।

रविवार को रामजीलाल सुमन हाथरस-अलीगढ़ होते हुए बुलंदशहर के सुनहरा गांव जा रहे थे। गभाना टोल के पास रास्ते में उनकी गाड़ियों पर करणी सेना के लोगों ने हमला बोल दिया। करणी सेना के 60 से 70 लोग ने गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। ईंट पत्थर बरसाए, टायर से हमला किया। गाड़ियों पर काला तेल भी फेंका गया। लोगों ने दुबकर अपनी जान बचाई। इस दौरान काफिले में शामिल कई गाड़ियों आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। सपा सांसद बुलंदशहर में दलित परिवार से मिलने जा रहे थे। बता दें एक दलित महिला की थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई थी। कई लोग जख्मी हो गए थे।

विपक्ष की राजनीति हो गई मुश्किल
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि बीजेपी अराजकतत्वों को संरक्षण दे रही है। 12 अप्रैल को करणी सेना के लोगों ने गढ़ी रामी एत्मादपुर में पुलिस के सामने ही तलवारें और असलाह लहराकर हथियारों को प्रदर्शन किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि बीजेपी अवांछनीय तत्वों को संरक्षण दे रही है। इस प्रदर्शन से एक वर्ग विशेष के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिन शर्तों पर करणी सेना को प्रदर्शन करने की शर्तें दी गई थीं। उन शर्तों को तोड़ा गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर ऐसा ही होता रहा तो विपक्ष को राजनीति करना मुश्किल हो जाएगा।

सुनियोजित षडयंत्र के तहत हमला
रामजीलाल सुमन ने कहा कि वे उनके ऊपर जानलेवा हमले के बाद वे अस्वस्थ हो गए हैं। बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच सकी है। जब पुलिस प्रशासन को उनके बुलंदशहर के जाने की पूरी जानकारी थी, तब भी उन पर जानलेवा हमला कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि करणी सेना के लोग उन पर हमला करने के लिए घात लगाकर बैठे थे।

पुलिस और खुफिया तंत्र को इसकी पूरी जानकारी थी, उनके ऊपर हुआ हमला सुनियोजित था। साजिश के तहत बीजेपी उनकी हत्या करवाना चाहती है। ताकि दलित और विपक्ष के लोग राजनीति ना कर सकें। यही वजह है कि उन्हें दलितों से मिलने जाने से रोका गया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...