15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्ययोगी सबसे योग्य मुख्यमंत्री, उन्हें हटाने के बारे में सोचा भी नहीं...

योगी सबसे योग्य मुख्यमंत्री, उन्हें हटाने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता… केजरीवाल के दावे पर नड्डा ने दी सफाई

Published on

लखनऊः

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाब दिया है। एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में जेपी नड्डा ने कहा कि पूरे देश में योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री कोई नहीं है। वह सबसे योग्य मुख्यमंत्री हैं। उनकी काबिलियत पर हर किसी को भरोसा है। उन्हें हटाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा योगी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा देगी।

इंटरव्यू के दौरान जब जेपी नड्डा से केजरीवाल के उस बयान के विषय में पूछा गया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के बाद सीएम योगी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे तो इस पर जेपी नड्डा ने कहा कि सीएम योगी का काम पूरे देश में सबसे शानदार रहा है। उन्होंने जिस कुशलता के साथ प्रदेश की बागडोर संभाली है, वह उन्हें सबसे योग्य मुख्यमंत्री साबित करती है। उनके विषय में ऐसी बातें करने वाला व्यक्ति कोई अज्ञानी ही होगा।

नड्डा ने कहा कि केजरीवाल पागल हो गए हैं। उनकी कुटिल चालों को देश की जनता अच्छी तरह समझती है। बता दें कि केजरीवाल के दावे के बाद योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें खरी खोटी सुनाई थी। योगी ने कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल की बुद्धि फिर गई है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...