12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'तू किन्नर है, तलाक देता हूं...', बोलकर शादी के अगले दिन पत्नी...

‘तू किन्नर है, तलाक देता हूं…’, बोलकर शादी के अगले दिन पत्नी को घर से निकाला

Published on

बरेली ,

तुम किन्नर हो, जाओ तुम्हें तलाक देता हूं… ये बोलते हुए यूपी के बरेली में निकाह के दूसरे दिन ही एक मौलाना ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. परिवार वाले समझाते रहे लेकिन मौलाना नहीं माना और अपनी जिद के चलते तीन तलाक देकर पत्नी को घर से बाहर कर दिया. मामले में पीड़ित महिला की ओर से थाना इज्जत नगर में शिकायती पत्र देकर पुलिस कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के बिहारमान नगला की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की शादी इसी साल 19 मई को भोजीपुरा क्षेत्र के सैदपुर चुन्नीलाल गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. दुल्हन के परिवार की ओर से शादी में दान-दहेज आदि दिया गया था. लेकिन शादी की रात के अगले दिन ही पति ने अपनी पत्नी से यह कहते हुए नाता तोड़ लिया कि वह किन्नर है और बच्चे नहीं पैदा कर सकती. जब पत्नी ने सवाल-जवाब किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया.

मस्जिद में मौलाना है पति
पीड़ित नवविवाहिता का कहना है कि उसका पति क्षेत्र की मस्जिद में मौलाना है. घर-परिवार देखकर माता-पिता ने उससे शादी की थी. मगर शादी के दूसरे दिन ही मौलाना पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया. इसकी शिकायत लेकर पीड़िता पुलिस ऑफिस पहुंची, जहां उसने आरोप लगाया कि उसका शौहर उसकी बहन से भी निकाह करना चाहता है.

पीड़िता ने अपने पति पर साली से छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है. उसने कहा कि शादी के बाद पति ने मुझे किन्नर बताकर तीन तलाक दे दिया और अब उसकी नजर मेरी बहन पर है, क्योंकि उसका मानना है कि इस्लाम में कई शादियां जायज हैं.

मेडिकल कराने के बाद भी नहीं माना पति
पीड़ित महिला का कहना पति के आरोप के बाद उसने अपना मेडिकल करवाया है लेकिन रिपोर्ट देखने के बाद भी पति मानने को तैयार नहीं है. डॉक्टर ने साफ कहा कि महिला किन्नर नहीं है और मां बन सकती है. हालांकि, ससुराल वाले मान गए हैं लेकिन मौलाना पति जिद पर अड़ा है. फिलहाल, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...