9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यतुम्हारी मां को आतंकवादियों ने मारा था… बिलावल भुट्टो के 'खून बहेगा'...

तुम्हारी मां को आतंकवादियों ने मारा था… बिलावल भुट्टो के ‘खून बहेगा’ वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

Published on

हैदराबाद:

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने बीते शुक्रवार को सिंध प्रांत के सुक्खर में आयोजित एक रैली में लोगों को संबोधित किया था। इस दौरान बिलावल भुट्टो ने भारत का ज़िक्र करते हुए कहा कि ‘या तो सिंधु नदी से हमारा पानी बहेगा या उनका ख़ून बहेगा। बिलावल भुट्टो के इस बयान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि बचपने की बातें नहीं करना। उनकी मां को उनके ही घर के आतंकवादियों ने मारा था। क्या उन्हें पता भी है कि वो क्या कह रहे हैं? ओवैसी ने सीधे-सीधे बिलावल भुट्टो को उनकी पुरानी बातें याद दिला दीं।

इसके साथ असदुद्दीन ओवैसी ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ)की ‘ग्रे’ लिस्ट में फिर से डालना जरूरी है। ये एक ऐसी संस्था है जो देखती है कि कौन सा देश आतंकवाद को फंडिंग कर रहा है। ओवैसी का कहना है कि पाकिस्तान की ‘डीप स्टेट’ और वहां के कुछ लोग चाहते हैं कि भारत में हिन्दू-मुसलमानों के बीच झगड़ा हो। उनका मानना है कि पहलगाम हमला इसी वजह से हुआ।

पाकिस्तान ने ISIS की तरह काम किया
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा परमाणु शक्ति होने की बात करता है। उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो वह देश चुप नहीं बैठेगा। सरकार कोई भी हो, हमारे लोगों को हमारी जमीन पर मारकर, और धर्म के आधार पर उन्हें निशाना बनाकर, आप किस ‘दीन’ की बात कर रहे हैं? आपने ISIS की तरह काम किया है।पाकिस्तान को अपनी हरकतों का फल भुगतना होगा।

वक्फ अमेंडमेंट एक्ट पर भी बोले
ओवैसी साहब वक्फ अमेंडमेंट एक्ट पर भी बोले। उन्होंने कहा कि यह एक्ट हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। उनका आरोप है कि इस एक्ट का मकसद वक्फ संपत्तियों को बचाना नहीं है, बल्कि मुसलमानों से उन्हें छीनना है। वक्फ संपत्ति मतलब मुसलमानों की धार्मिक संपत्ति। ओवैसी का कहना है कि सरकार इन संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...