29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedक्या है डीपफेक? जिससे बना रश्मिका मंदाना का वीडियो देख डरे अमिताभ...

क्या है डीपफेक? जिससे बना रश्मिका मंदाना का वीडियो देख डरे अमिताभ बच्चन, सरकार को देनी पड़ी सफाई

Published on

रश्मिका मंदाना के एक फर्जी वीडियो के बाद अमिताभ बच्चन ने चिंता जाहिर की है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि इसे रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई की जरूरत है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी डीपफेक के खिलाफ कदम उठाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अमिताभ बच्चन ने चिंता जाहिर की है। दरअसल इंटरनेट पर रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो फर्जी है। यह एक डीपफेक वीडियो है। अब सवाल उठता है कि आखिर डीपफेक क्या है?

क्या होता है डीपफेक
किसी रियल वीडियो में दूसरे के चेहरे को फिट कर देने को डीपफेक नाम दिया गया है, जिसे आप लोग यकीन मान लें। डीपफेक से वीडियो और फोटो को बनाया जाता है। इसमें मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाता है। इसमें वीडियो और ऑडियो को टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की मदद बनाया जाता है। इसी डीपफेक से रश्मिका मंदाना का वीडियो बनाया गया।

रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो
रश्मिका के डीपफेस वीडियो पर अमिताभ बच्चन ने चिंता जाहिर की। दरअसल अभिषेक नाम के एक एक्स यूजर ने रश्मिका मंधाना के डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि डीपफेक को रोकने के लिए लेकर भारत में तत्काल कानून दिशा-निर्देश बनाने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि कैसे जारा पटेल के डीपफेक वीडियो को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का बताकर वायरल किया जा रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा का बिल्कुल, यह एक मजूबत कानूनी केस है। अमिताभ बच्चन के पोस्ट के बाद मामले में सरकार को सफाई देना पड़ी है।

सरकार को देना पड़ी सफाई
सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक पर पोस्ट लिखकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले सभी डिजिटल नागरिक की सुरक्षा और भरोसे को सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि डीपफेक लेटेस्ट और सबसे खरतनाक है। इसे डील करने की जरूरत है। मंत्री ने फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...