9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized10 लाख Facebook यूजर्स का डेटा लीक, कंपनी ने चेताया- तुरंत बदलें...

10 लाख Facebook यूजर्स का डेटा लीक, कंपनी ने चेताया- तुरंत बदलें पासवर्ड

Published on

नई दिल्ली,

आज के डीजिटल वर्ल्ड में शायद ही कोई ऐसा होगा जो फेसबुक का इस्तेमाल ना करता हो. हर किसी के एंड्रॉयड फोन में ये एप जरूर मिल जाएगा. लेकिन पिछले कुछ सालों से फेसबुक के डेटा लीक होने के कई मामले सामने आ चुके हैं. जिसके बाद यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर भी सवाल खड़े होते रहे हैं. इस बीच एक बार फिर डेटा चोरी होने का मामला सामने आया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक मेटा ने शुक्रवार को 10 लाख यूजर्स की जानकारी पासवर्ड के साथ लीक होने की चेतावनी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि यूजर्स का ये डेटा थर्ड पार्टी एप्स के जरिए लीक हुआ है. कंपनी के एक अधिकारी डेविड एग्रानोविच ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि इस साल में अब तक मेटा ने 400 से अधिक ऐसे एप्लिकेशन्स की पहचान की है जो एप्पल या एंड्रॉइड के लिए तैयार कर डेटा चोरी कर रहे थे. ये आसानी से एप्पल और Google एप स्टोर पर उपलब्ध हैं. कंपनी ने यूजर्स को तुरंत पासवर्ड बदलने की सलाह दी है.

मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “इन एप्स को Google Play Store और Apple के एप स्टोर पर लिस्ट किया गया था और इन्हें फोटो एडिटर, गेम, वीपीएन सर्विस आदि एप्लिकेशन के तौर पर दर्शाया गया था.”मेटा की सिक्योरिटी टीम के अनुसार, एप अक्सर लोगों से सुविधाओं का उपयोग करने के बदले में यूजर्स के नाम और पासवर्ड चोरी करने के लिए फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करवा रहे थे. जिसके बाद ये फेसबुक से डेटा और पासवर्ड चोरी कर रहे थे.

जकरबर्ग पर लग चुका है 5 अरब डॉलर का जुर्माना
बता दें कि साल 2018 में करोड़ों फेसबुक यूजर्स के डेटा लीक के मामले में साल 2019 में फेसबुक पर फेडरल ट्रेड कमीशन ने 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था. 2018 में कैम्ब्रिज एनालिटिका का मामला सामने आया था. लंदन बेस्ड फर्म के पास साल 2015 से फेसबुक यूजर्स का डेटा था और इसका इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किया गया था. इसको लेकर इसी साल एक बार फिर से जकरबर्ग पर मुकदमा किया गया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...