22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअडानी, अंबानी समेत 500 बिजनेसमैन को किया गया इनवाइट? PIB Fact Check...

अडानी, अंबानी समेत 500 बिजनेसमैन को किया गया इनवाइट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

जी-20 समिट के डिनर में देश के दिग्गज अरबपतियों के शामिल होने की खबर थी। समाचार एजेंसी रायटर्स ने एक खबर दी थी। इस खबर के मुताबिक, इस जी20 डिनर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, भारतीय एयरटेल के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और अडानी समूह के गौतम अडानी जैसे कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल होने वाले हैं।

हालांकि सरकारी एजेंसी PIB ने साफ कर दिया है कि मीडिया रिपोर्ट्स में जो दावा किया जा रहा है, वो गलत है। इस तरह का कोई निमंत्रण देश के टॉप उद्योगपतियों को नहीं भेजा गया है।

PIB Fact Check ने एक पोस्ट के जरिए इस दावे के बारे में बता दिया है कि ये दावा फर्जी है। 9 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले G20 डिनर में न तो किसी बिजनेस लीडर को आमंत्रित किया जा रहा है और ना ही कोई इस डिनर में शामिल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपने आधिकारिक हैंडल से पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

बता दें, जी-20 समिट देश की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को आयोजित हो रहा है। तमाम देशों के राष्ट्र्पति और प्रधानमंत्री इस समिट में भाग लेने के लिए आज दिल्ली पहुंच चुके हैं या पहुंचने वाले हैं।

कल 9 सितंबर को इसके आधिकारिक कार्यक्रम के खास डिनर में अलग-अलग देशों के राष्ट्र प्रमुख जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसे कई राजनेता शामिल होने वाले हैं। हालांकि इस डिनर को लेकर एक ऐसा दावा किया जा रहा था जो गलत था और सरकार की ओर से इसका खंडन कर दिया गया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...