16 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorized5G: नीलामी की होड़, अंबानी ने किया अडानी से 140 गुना ज्यादा...

5G: नीलामी की होड़, अंबानी ने किया अडानी से 140 गुना ज्यादा डिपॉजिट

Published on

नई दिल्ली,

5G Spectrum के लिए रेस अब तेज हो चुकी है. सोमवार को बोली लगाने वाली कंपनियों ने नीलामी शुरू होने से पहले अग्रिम राशि (EMD) जमा कराई. इस मामले में मुकेश अंबानी ने सबसे ज्यादा 14,000 करोड़ रुपये Deposit किए हैं.

बोलीदाताओं ने जमा कराई अग्रिम राशि
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने 5G नीलामी शुरू होने से पहले 14,000 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई है. दूरसंचार विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, यह राशि इस रेस में हाल ही में शामिल हुए गौतम अडानी द्वारा जमा कराई गई राशि से 140 गुना ज्यादा है.

अडानी ने किया सबसे कम डिपॉजिट
रिपोर्ट के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की अडानी डाटा नेटवर्क ने 5G Spectrum नीलामी के लिए 100 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई है. इसमें शामिल अन्य बोलीदाताओं की बात करें तो भारती एयरटेल ने अग्रिम के तौर पर अंबानी के बाद सबसे अधिक 5,500 करोड़ रुपये जमा कराए हैं.

रिलायंस जियो को मिले सर्वाधिक अंक
विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की गई बोलीदाताओं की लिस्ट देखें तो वोडाफोन आइडिया ने 2,200 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जमा कराई है. 14,000 करोड़ रुपये की ईएमडी के साथ नीलामी के लिए रिलायंस जियो को सबसे अधिक 1,59,830 अंक दिए गए हैं.

26 जुलाई से शुरू होगी नीलामी
एयरटेल को दिए गए पात्रता अंक 66,330 हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया को 29,370 अंक दिए गए हैं. अडानी डेटा नेटवर्क्स को अपनी जमा राशि के आधार पर 1,650 के अंक मिले हैं. गौरतलब है कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी. इसमें कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा जाएगा.अडानी ग्रुप का कहना है कि वह दूरसंचार स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल हवाई अड्डों से लेकर अपने व्यवसायों का समर्थन करने के लिए एक निजी नेटवर्क के रूप में करेगा.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...