10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष में सैफ के लुक का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- ये रावण...

आदिपुरुष में सैफ के लुक का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- ये रावण है या खिलजी?

Published on

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के टीजर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. पर टीजर रिलीज के बाद जो इसका मजाक उड़ाया जा रहा है, उसकी शायद मेकर्स ने भी कल्पना नहीं की होगी. रामायण की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाने का सपना लिए ओम राउत ने ये फिल्म बना तो डाली, पर क्या वे लोगों की कसौटी पर खरे उतर पाएंगे? ये तो रिलीज के बाद ही मालूम पड़ेगा. पर फिलहाल तो टीजर को शेयर कर वे मूवी लवर्स को निराश करते दिख रहे हैं.

ट्रोल हुए सैफ अली खान
2 अक्टूबर को अयोध्या में आदिपुरुष का ग्रैंड टीजर लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया था. फैंस की एक्साइटमेंट भी पीक पर थी. मगर टीजर रिलीज होने के मिनटों बाद ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया. आदिपुरुष को यूजर्स एनिमिटेड फिल्म बताने लगे. इसमें इस्तेमाल हुए VFX की खराब क्वालिटी पर सवाल उठे. मूवी में सैफ अली खान रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. लेकिन उनके लुक से लेकर पुष्पक विमान तक सभी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. सैफ को देख ट्रोल्स का कहना है वे रावण नहीं अलाउद्दीन खिलजी ज्यादा लग रहे हैं.

यूजर्स को नहीं भाया सैफ का लुक
रावण बने सैफ के लुक से यूजर्स अपसेट हैं. छोटे स्पाइक हेयर्स, लंबी दाढ़ी, आंखों में काजल लगाए सैफ अली खान को देख एक यूजर ने लिखा- सच में? क्या रावण का नाम बदलकर रिजवान करने वाले हैं? ऐसे दाढ़ी को कौन स्टाइलिंग देता है? जावेद हबीब? इन्होंन सैफ अली खान को अलाउद्दीन खिलजी बना दिया है. एक यूजर के मुताबिक, सैफ अली खान ने ही रावण को मुगल स्टाइल देने का आइडिया दिया होगा. सैफ का लुक देखने के बाद यूजर लिखता है- क्या ये मजाक है? ये पूरी तरह से निराशाजनक है.

पुष्पक विमान देख उड़ेंगे होश!
यूजर्स सैफ के पुष्पक विमान को देखकर भी हैरानी जता रहे हैं. अभी तक आपने रामायण में बेहद खूबसूरत पुष्पक विमान देखा होगा. मगर ओम राउत की आदिपुरुष में ऐसा नहीं है. टीजर में सैफ एक खूंखार जानवर पर सवारी करते दिखते हैं. यूजर्स ने इस जानवर को चमगादड़ बताया है. यूजर्स का गुस्सा ये देखकर फूट रहा है कि कैसे ओम राउत ने इस फिल्म को बनाने में 500 करोड़ बर्बाद किए हैं.

एक शख्स ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- लाख बुराइयां थी रावण में, लेकिन उसने कभी ऐसी हेयरस्टाइल नहीं रखी. यूजर्स ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की फोटो शेयर कर सैफ के लुक का मजाक उड़ाया है. आदिपुरुष का टीजर देख लोग इस कदर निराश हैं कि फिल्म को न देखने की बात करने लगे हैं. आदिपुरुष के कैरेक्टर्स को कार्टून बता रहे हैं.

फिल्म बुरी तरह ट्रोल हो रही है. अभी से प्रभास की मूवी के खिलाफ निगेटिव माहौल बन गया है. अभी तो ट्रेलर आना बाकी है. फिल्म का रिलीज होना भी बाकी है. मेकर्स के सामने कड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. इसमें सैफ अली खान, प्रभास के अलावा कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आएंगे.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...