10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
HomeUncategorizedअडानी ने शुरू किया भारत का ये सबसे बड़ा प्रोग्राम, घरों में...

अडानी ने शुरू किया भारत का ये सबसे बड़ा प्रोग्राम, घरों में गैस सप्‍लाई का बदलेगा सीन, कैसे होगा फायदा?

Published on

नई दिल्‍ली

गौतम अडानी के नेतृत्‍व वाले अडानी ग्रुप ने भारत में सबसे बड़ा हाइड्रोजन ब्लेंडिंग प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम नैचुरल गैस में हाइड्रोजन मिलाने का है। ग्रुप ने अहमदाबाद से इसकी शुरुआत की है। इसके तहत कंपनी ने घरों में खाना पकाने के लिए दी जाने वाली प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन मिलाना शुरू कर दिया है। इसका मकसद उत्सर्जन घटाना और नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करना है।

अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने अहमदाबाद के शांतिग्राम में पाइप्ड नैचुरल गैस सप्लाई में 2.2-2.3 फीसदी ग्रीन हाइड्रोजन मिलाना शुरू क‍िया है। कंपनी ने लिंक्डइन पर यह जानकारी दी। एटीजीएल अडानी ग्रुप और फ्रेंच एनर्जी कंपनी टोटलएनर्जीज का जॉइंट वेंचर है।

कैसे बनती है हाइड्रोजन गैस?
ग्रीन हाइड्रोजन रिन्यूएबल एनर्जी से बनती है। उसे प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों में डाला जाता है। इससे कम उत्सर्जन के साथ गर्मी और बिजली पैदा होती है।कंपनी पवन या सौर ऊर्जा जैसे रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों का इस्‍तेमाल करके ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन कर रही है। इसके लिए इलेक्ट्रोलिसिस नाम की एक प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। इसमें पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में अलग क‍िया जाता है। यह हाइड्रोजन उस प्राकृतिक गैस में मिलाई जाती है जो वर्तमान में खाना पकाने के लिए घरों और उद्योगों में पाइपलाइन के जरिए सप्लाई होती है।

एटीजीएल ने कहा, ‘हमें अहमदाबाद के अडानी शांतिग्राम में अपने हाइड्रोजन ब्लेंडिंग सिस्टम और इन-सीटू हाइड्रोजन जेनरेशन के सफल शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’कंपनी के अनुसार, यह परियोजना 4,000 घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से हाइड्रोजन-मिश्रित प्राकृतिक गैस प्रदान करेगी।

और कौन कर रहा है ऐसी सप्‍लाई?
अभी सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी गुजरात के सूरत जिले के कवास में घरों में ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की सप्‍लाई करती है। सरकारी गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड भी मध्य प्रदेश के इंदौर में सीएनजी की सप्‍लाई के लिए एक छोटा पायलट प्रोजेक्ट चला रही है। इसमें ग्रे हाइड्रोजन मिलाया गया है। एटीजीएल का प्रोजेक्ट अब तक का सबसे बड़ा है।

कंपनी धीरे-धीरे प्राकृतिक गैस में ग्रीन हाइड्रोजन के मिश्रण को बढ़ाकर 5 फीसदी और फिर 8 फीसदी करेगी। साथ ही, शांतिग्राम से आगे अहमदाबाद के अन्य हिस्सों और फिर उन सभी क्षेत्रों में सप्लाई का विस्तार करेगी जहां उसके पास सिटी गैस लाइसेंस है।एटीजीएल ने कहा, ‘यह उपलब्धि हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों में परिवर्तित होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

कंपनी के अनुसार, हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस के साथ मिलाकर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम किया जा रहा है। इसके जरिये वह ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ा रही है।एटीजीएल के सीईओ सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि कंपनी की यह पहल भारत के ऊर्जा क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भव‍िष्‍य के ईंधन के रूप में देखा जा रहा है…
ग्रीन हाइड्रोजन में जीरो कार्बन उत्सर्जन होता है। इसे भविष्य के ईंधन के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन, पाइपलाइनों और उपकरणों में जंग लगने की इसकी प्रवृत्ति इसके उपयोग को सीमित करती है।परीक्षणों से पता चला है कि पाइपलाइनों या उपकरणों पर कोई प्रभाव डाले बिना प्राकृतिक गैस में 10 फीसदी तक हाइड्रोजन मिलाया जा सकता है।

एटीजीएल वर्तमान में 2.2-2.3 फीसदी ब्लेंडिंग कर रहा है। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 5 फीसदी और अंत में 8 फीसदी किया जाएगा। यह वर्तमान में नियामकों की ओर से निर्धारित सीमा है। पाइपलाइनों और उपकरणों के मटेरियल ग्रेड और दीवार की मोटाई में बदलाव के साथ 30 फीसदी तक का उच्च मिश्रण संभव है।

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हाइड्रोजन ग्‍लोबल एनर्जी चेंज में महत्वपूर्ण है। हाइड्रोजन जीवाश्म ईंधन और बायोमास, पानी या दोनों के मिश्रण से निकाला जा सकता है। हालांकि, उत्पादन की ज्‍यादा लागत एक चुनौती बनी हुई है।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

शराब ठेकेदार का आत्महत्या से पहले का वीडियो कहा- साढ़े 7 लाख रुपए महीना मांग रहीं आबकारी अधिकारी

देवास ।शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना का आबकारी अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते...

सर्विस सेंटर के एडवाइजर को पुलिस ने पीटा

भोपाल ।भोपाल क्षेत्र के श्यामला हिल्स इलाके में एक प्रसंग में पुलिसकर्मियों द्वारा सर्विस...