22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअडानी की इस कंपनी ने की गजब की कमाई, 2114 करोड़ का...

अडानी की इस कंपनी ने की गजब की कमाई, 2114 करोड़ का हुआ प्रॉफिट

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में जोरदार मुनाफा हासिल किया है. मंगलवार को कंपनी ने नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर कंपनी के मुनाफे में 82.57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस उछाल के बाद अडानी पोर्ट्स का मुनाफा 2,114.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. पिछली साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 1,158.28 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.

उम्मीद से बेहतर कमाई
विश्लेषकों को उम्मीद जताई थी कि कंपनी का मुनाफा 70 फीसदी तक बढ़ सकता है. लेकिन जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर नजर आ रहे हैं. जून की तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.51 प्रतिशत बढ़कर 6,247.55 करोड़ रुपये हो गया. ये पिछले साल की इसी तिमाही में 5,058.09 करोड़ रुपये था. FY24 के लिए अडानी पोर्ट्स ने 370-390 मिलियन टन कार्गो वॉल्यूम के लिए गाइडेड किया है. कंपनी को 24,000-25,000 करोड़ रुपये के राजस्व और 14,500-15,000 करोड़ रुपये के एबिटा की उम्मीद है.

रेवेन्यू में कितना उछाल?
अडानी पोर्ट्स का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 6,248 करोड़ रुपये हो गया. अडानी पोर्ट्स ने कहा कि उसके बंदरगाह व्यवसाय का एबिटा मार्जिन बेहतर प्राप्ति और ऑपरेशनल क्षमता के साथ 150 BPS बढ़कर 72 प्रतिशत हो गया है. कार्गो वॉल्यूम में बढ़ोतरी और परिसंपत्तियों की कमी के कारण लॉजिस्टिक्स बिजनेस का एबिटा मार्जिन 150 BPS बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया.

सबसे मजबूत तिमाही रिजल्ट
अडानी पोर्ट्स के सीईओ और निदेशक करण अडानी ने कहा कि उनकी कंपनी ने अब तक का सबसे मजबूत तिमाही ऑपरेटिंग प्रदर्शन किया है. अब तक की सबसे अधिक तिमाही कार्गो वॉल्यूम, रेवेन्यू, एबिटा और घरेलू बाजार हिस्सेदारी में लगभग 200 BPS की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण लगभग 6 दिनों तक कंपनी की कुल बंदरगाह का ऑपरेशन 50 फीसदी तक प्रभावित रहा. इसके बावजूद भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

करण अडानी ने कहा कि कंपनी के ऑपरेशनल एफिसिएंसीज में सुधार और निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि घरेलू पोर्ट बिजनेस का EBITDA मार्जिन 72 फीसदी और लॉजिस्टिक्स बिजनेस का EBITDA मार्जिन 28 फीसदी हो गया है. अडानी पोर्ट के शेयर आज एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 783.00 रुपये पर बंद हुए. हालांकि पिछले पांच दिनों में अडानी पोर्ट के शेयर एक फीसदी से अधिक चढ़े हैं और पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 8.73 फीसदी की तेजी आई है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...