9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअडानी का राजस्थान में 65 हजार करोड़ के निवेश का वादा, बोले-...

अडानी का राजस्थान में 65 हजार करोड़ के निवेश का वादा, बोले- तेजी से फैसले लेते हैं गहलोत

Published on

नई दिल्ली,

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के Invest Rajasthan 2022 Summit कार्यक्रम में उद्योगपति गौतम अडानी भी पहुंचे. एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने इस मौके पर सीएम गहलोत के तेजी से निर्णय लेने की जमकर तारीफ की. आने वाले 5 से 7 सालों में राज्य में 65,000 करोड़ रुपये के नए निवेश का वादा किया. साथ ही राजस्थान सरकार की कई अनोखी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी वाहवाही की.

बताया गहलोत के साथ का पुराना किस्सा
निवेश सम्मेलन में अपने भाषण में गौतम अडानी ने अशोक गहलोत की पिछली सरकार के साथ का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा कि जब वो सीएम गहलोत से पहली बार मिले थे, तो उन्होंने राजस्थान के बिजली क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई थी. उन्हें याद है कि तब सीएम ने तत्काल उनका समर्थन दिया और प्रशासन को भूमि, जल और अन्य मंजूरियां जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया. उन्होंने इतनी तत्परता और तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया को पहली बार देखा था. यही कारण है कि कावई का 1,320 मेगावाट का बिजली संयंत्र महज 36 महीनों में पूरा हो गया. ये भारत में सबसे तेजी और अडानी समूह के किसी भी बिजली प्लांट का सबसे तेजी हुए निर्माण है.

गहलोत की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तारीफ
गौतम अडानी ने राजस्थान सरकार की जागृति बैक टू वर्क योजना, शक्ति उड़ान योजना और मुख्यमंत्री अनु-प्रीति कोचिंग स्कीम की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से सामाजिक उत्थान के साथ-साथ राजस्थान की आर्थिक प्रगति भी हुई है. ये सभी योजनाएं रोजगार को बढ़ावा देने के मामले में एक ट्रेंड सेटर हैं. साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य की पहुंच को सुनिश्चित करती हैं.

अडानी करेंगे 65,000 करोड़ रुपये का निवेश
गौतम अडानी ने कहा कि उनका समूह राज्य में बिजली क्षेत्र का पहले से बड़ा निवेशक है. वहीं अंबुजा सीमेंट और एसीसी के अधिग्रहण के बाद वह दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है जिसके राज्य में 3 प्लांट हैं. ऐसे में इस क्षेत्र में भी उनका समूह आगे और निवेश बढ़ाएगा. अडानी समूह राज्य में अभी 35,000 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुका है. जबकि आने वाले 5 से 7 साल में ऊर्जा क्षेत्र में 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगा. जबकि सीमेंट सेक्टर में भी 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इस तरह आने वाले सालों में राज्य में कुल 65,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश होगा. इससे राज्य में 40,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होगा.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...