10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedबाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान पर खतरा, टेंशन में खान...

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान पर खतरा, टेंशन में खान परिवार, अरबाज बोले- पूरी कोशिश है भाई सुरक्षित रहें

Published on

इस वक्त सलमान खान और उनके पूरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किलों भरा वक्त है। जहां एक तरफ सलमान करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से बुरी तरह सदमे में हैं, तो दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई उनकी जान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। लॉरेंस बिश्नोई ने ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली और एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की वजह सलमान संग खास दोस्ती बताई। इसके बाद से सलमान की सिक्योरिटी में और इजाफा कर दिया गया है। इसी बीच सलमान के भाई अरबाज ने बताया है कि अभी उनका परिवार किस स्थिति में है और सलमान की सुरक्षा को लेकर क्या सोच रहा है।

मालूम हो कि Baba Siddique की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। परिवार भी चिंता में है। Arbaaz Khan ने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह और पूरा परिवार Salman Khan को सुरक्षित रखने के लिए क्या कुछ कर रहा है।

‘हम सब परेशान हैं’
अरबाज खान ने कहा, ‘हम ठीक हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बिल्कुल ठीक हैं, क्योंकि परिवार में अभी बहुत कुछ हो रहा है। हर बिल्कुल, हर कोई परेशान और चिंतित है।’

‘कोशिश है कि भाई सलमान सुरक्षित रहें’
अरबाज ने आगे सलमान की सुरक्षा को लेकर कहा, ‘हम वो करने की कोशिश कर रहे हैं, जो हम सबसे अच्छा कर सकते हैं। सरकार और पुलिस के साथ-साथ हर कोई और हम भी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चीजें उसी तरह से हों, जैसी होनी चाहिए और सलमान सुरक्षित रहें।’

लॉरेंस बिश्नोई ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चलवाईं गोलियां
अरबाज ने आगे कहा कि हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है। हम इसी तरह चाहते हैं। मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही इस साल अप्रैल में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलवाई थीं। बाद में सलमान के पिता सलीम खान को भी धमकी दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई कई साल से सलमान के पीछे पड़ा है।

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का ये है मुद्दा
यह मामला साल 1998 के काले हिरण केस से जुड़ा हुआ है। तब ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान में एक रात काले हिरण का शिकार किया गया। इसका आरोप सलमान पर लगा था। साल 2018 में लॉरेंस बिश्नोई ने ऐलान किया था कि सलमान ने जो काले हिरण का शिकार किया था, वह उसका बदला लेकर रहेगा। तभी से वह सलमान के पीछे पड़ा है।

काले हिरण को भगवान समान मानता है बिश्नोई समाज
बिश्नोई समाज हिरण, खासकर काले हिरण को पूजता है। जब काले हिरण केस में सलमान का नाम आया, तो तभी लॉरेंस ने सलमान के खिलाफ जंग छेड़ दी थी और खुलेआम धमकी दे डाली थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...