6 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedललित मोदी संग रिश्ते के बाद सुष्मिता ने शेयर की फोटो, कही...

ललित मोदी संग रिश्ते के बाद सुष्मिता ने शेयर की फोटो, कही ये बड़ी बात

Published on

रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन की जिंदगी में ललित मोदी दस्तक दे चुके हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई पिक्चर्स इनके मजबूत रिश्ते की गवाही भी दे रही हैं. 14 जुलाई को जिस तरह ललित मोदी ने सुष्मिता संग उनके रिश्ते का खुलासा किया. वो हर किसी के लिये शॉकिंग था. खैर, कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर सफाई दे चुके हैं. वहीं अब सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की है.

सुष्मिता सेन का लेटेस्ट पोस्ट
इस समय सोशल मीडिया सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्तों की खबरों से भरा दिखाई दे रहा है. तमाम खबरों और अफवाहों के बीच कल सुष्मिता सेन अपने रिश्ते पर सफाई दे चुकी हैं. वहीं अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में व्हाइट गाउन पहने सुष्मिता समंदर की खूबसूरती को निहारती दिख रही हैं. नजारा बेहतरीन है और इसके साथ ही सुष्मिता का कैप्शन भी.

तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता लिखती हैं, शांति और शोर को खत्म करने की शक्ति. सुष्मिता की ये पोस्ट बता रही है कि उन्हें लेकर कितनी ही बातें क्यों ना की जाए, लेकिन वो खुद को संभालना जानती हैं. ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप ओपन होने के बाद ये पहली बार है जब सुष्मिता ने इस तरह की तस्वीर शेयर की है. इससे पहले उन्होंने अपनी बेटियों के साथ फोटो शेयर करते हुए ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी थी.

भाभी और एक्स बॉयफ्रेंड ने किया सपोर्ट
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशन को लेकर कई लोग खुश हैं, तो कई लोग नाराज. सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स के लिये कई तरह की निगेटिव बातें भी लिखी जा रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और भाभी चारू असोपा उनके सपोर्ट में सामने आए. रोहमन का कहना है कि अगर सुष्मिता सेन ने किसी को पसंद किया है, तो वो उनके लायक होगा. वहीं भाभी चारू का मानना कि सुष्मिता सेन उनके लिये बहन से बढ़ कर हैं. इसलिये वो हर हाल में उनके साथ हैं. अब देखते हैं कि सुष्मिता सेन की पोस्ट पर ललित मोदी कोई कमेंट करते हैं या नहीं?

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...