9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedएयर होस्टेस ने बताया सीक्रेट... फर्स्ट और इकॉनोमी क्लास पैसेंजर कैसी-कैसी करते...

एयर होस्टेस ने बताया सीक्रेट… फर्स्ट और इकॉनोमी क्लास पैसेंजर कैसी-कैसी करते हैं डिमांड

Published on

नई दिल्ली,

फ्लाइट्स में यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणी बनी होती है और इनमें अलग-अलग तरह के लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में एक एयर होस्टेस ने सोशल मीडिया पर फ्लाइट के विभिन्न क्लास में सफर करने वाले लोगों के व्यवहार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये. एयर होस्टेस ने बताया कि फ्लाइट में फर्स्ट क्लास में यात्रा करने वाले लोग इकॉनमी के यात्रियों से काफी अलग होते हैं. इन दोनों श्रेणी के लोगों के बीच व्यवहार को लेकर काफी अंतर होता है. खासकर इनके डिमांड चौंकाने वाले होते हैं.

एयर होस्टेस ने किये चौंकाने वाले खुलासे
इस एयर होस्टेस के पास अपने पेशे का 10 साल का अनुभव है. ये अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने पेशे से जुड़े अनुभवों को साझा करती रहती हैं. इनके अनुसार फ्लाइट में दोनों ही क्लास के यात्रियों में पैसे के स्पष्ट अंतर के अलावा कई और चीज हैं जो हमेशा सामने आती हैं.

डिमांड होते हैं चौंकाने वाले
उन्होंने बताया एक चीज जो मुझे प्रथम श्रेणी के यात्रियों के बारे में हमेशा चौंकाती है, वो ये कि वेलोग कुछ डिमांड नहीं करते हैं. वास्तव में वे खाते ही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मेरा एक्सपीरियंस यही बताता है कि जो लोग इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी या यहां तक कि बिजनेस क्लास में यात्रा करते हैं, वे उन्हें मिलने वाले सुविधाओं के सारे फायदे उठाना चाहते हैं.

इसी वजह से इकॉनमी क्लास वाले कभी-कभी वो सब कुछ डिमांड करते हैं, जिसकी उन्हें सुविधा दी जा रही है. ऐसे में वे कुछ भी खा लेते हैं और खुद को बीमार कर लेते हैं.वहीं प्रथम श्रेणी के यात्रियों की मानसिकता अलग होती है.

फर्स्ट क्लास के यात्री खाने की कुछ डिमांड नहीं करते…
फर्स्ट क्लास में सफर करने वालों के बारे में एक बात यह है कि उन्हें सबसे अच्छा खाना, सबसे अच्छी शैंपेन, लॉबस्टर, कैवियार, सबसे अच्छा स्टेक, सब कुछ मिलता है. फिर भी वे न तो कुछ खाते हैं और न ही मुश्किल कुछ पीते हैं.

एयर होस्टेस ने बताया कि मुझे लगता है कि यह उनकी मानसिकता है कि मेरे पास पर्याप्त है. मुझे खुद को पूरी तरह से लालची बनाने की जरूरत नहीं है. अंत में उन्होंने लिखा कि मुझे लगा कि अलग-अलग क्लास में सफर करने वाले लोगों के इन व्यवहारों को जानने में आपकी दिलचस्पी होगी. इसलिए ऐसा पोस्ट किया.

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया यूजर्स ने एयर होस्टेस के इस पोस्ट पर अपने-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं. एक ने कहा इकॉनमी क्लास के लोग लाउंज में खाना नहीं खाते. फर्स्ट क्लास के लोग बोर्डिंग से पहले खाना खाते हैं. शायद इसलिए क्योंकि अमीर लोग मिशेलिन क्वालिटी वाले खाने के आदी हैं और सबसे बढ़िया फर्स्ट क्लास खाना भी उस स्तर से बहुत कम होता है.

एक यूजर ने लिखा कि मैं एक सफाईकर्मी हूं. ग्राहक जितना अमीर होता है, फ्रिज उतना ही खाली होता है. मैंने मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के घरों की सफाई की है, उनके फ्रिज भरे हुए हैं, उनके पास सालों के लिए सामान है. बहुत अमीर लोगों के फ्रिज खाली रहते हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...