10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी को भेजा ये जवाब, बॉलीवुड सितारों ने...

अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी को भेजा ये जवाब, बॉलीवुड सितारों ने बर्थडे पर बिग बी के लिए लुटाया है प्यार

Published on

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर उनके अपने, इंडस्ट्री के स्टार्स और दुनिया भर से फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अमिताभ को उनके जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी विश किया, जिसपर एक्टर ने भी उन्हें जवाब लिख भेजा है। इसके अलावा अमिताभ को अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर, ममूटी, राजपाल यादव जैसे कई कलाकारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने बिग बी के लिए लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की
Amitabh Bachchan मेगास्टार नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है और उनके लिए लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने बिग बी के लिए भेजे इस संदेश में लिखा, ‘अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह भारत की सबसे शानदार पर्सनैलिटी में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों का मनोरंजन किया है। लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’

पीएम मोदी को अमिताभ बच्चन का जवाब
पीएम मोदी के इस ट्वीट पर अमिताभ बच्चन ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा है, ‘परम आदरणीय, श्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं । आपके आशीर्वाद रूपी शब्द, मेरे लिए सदा प्रेरणा का स्तोत्र रहेंगे। प्रणाम।’

फिल्मी सितारों ने किया विश
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें विश किया है, जिनमें अजय देवगन, करण जौहर, ममूटी, राजपाल यादव, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे सितारे हैं।

सुनील शेट्टी ने भेजा संदेश
सुनील शेट्टी ने अमिताभ बच्चन को विश करते हुए कहा है, ‘आप जहां खड़े हुए, हम सबकी लाइन वहीं से शुरू हुई अमिताभ सर। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ऐसे ही मुस्कुराते रहिए, और हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहिए।’

साउथ सिनेमा स्टार प्रभास ने अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।शिल्पा शेट्टी ने अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं।करण जौहर ने भी अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजी हैं।अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर फैन्स भी इकट्ठे होकर उनका यह बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...